Chole Bhature In Delhi: यहां मिलेंगे दिल्ली के फेमस छोले भटूरे, खुशबू से ही मुंह में आ जाएगा पानी
Best Chole Bhature In Delhi: अगर आपको बेहतरीन छोले भटूरों को स्वाद चखना है और आप दिल्ली में हैं तो आपको दिल्ली के इन पॉपुलर छोले भटूरे आउटलेट का रुख करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Famous Chole Bhature Outlets In Delhi : दिल्ली आए और दिल्लीवालों के फेवरेट छोले भटूरे नहीं खाए तो क्या खाया? जी हां, दिल्ली की जान छोले भटूरे में बसती है। दिल्ली में मिलने वाले छोले भटूरों को खाने के लिए दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो आपको हर गली-नुक्कड़ और चौराहे पर छोले भटूरे के आउटलेट्स मिल जाएंगे, जिनकी खुशबू दूर से ही आपको अपनी ओर खींच लेगी।
स्टोरी में आगे पढ़ें
- दिल्ली में फेमस है छोले भटूरे का स्वाद
- दिल्ली के बेस्ट छोले भटूरे आउटलेट
- जरूर चखें यहां के छोले भटूरे
छोले भटूरे एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसकी एक प्लेट आपका पेट भी भर देगी। इसे खाने के बाद दिनभर इसका स्वाद आपकी जुबान पर बना रहेगा। वो कहते हैं न पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं। बस यही हिसाब है छोले भटूरे का। आप जितना खाएंगा उतना ही आपको इसे और खाने का मन करेगा। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं दिल्ली के उन फेमस आउटलेट्स के बारे में जहां मिलते हैं मुंह में पानी ला देने वाले टेस्ट छोले भटूरे।
बाबा नागपाल कॉर्नर
बाबा नागपाल कॉर्नर में घुसते ही आपको गरमागरम छोले भटूरे की ऐसी खुशबू आएगी कि आप उसे खाए बिना नहीं रह पाएंगे। यहां आपको छोले भटूरे लवर्स की लम्बी कतार देखने को मिलेगी। यहां छोले भटूरे समेत अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों को खाकर आप अपनी अंगुलियां चाटते रह जाएंगे।
Advertisement
लोकेशन : 7/25, ओल्ड डबल स्टोरी, गुप्ता मार्केट, लाजपत नगर IV
सीता राम दीवान चंद
पहाड़गंज का सीता राम दीवान चंद अपने बेहतरीन छोले भटूरे परोसे जाने के लिए फेमस है। यह रेस्तरां दिल्लीवालों को 1950 से छोले भटूरे परोस रहा है। यहां आपको पनीर से भरे हुए गरमागरम भटूरे मिलेंगे।
लोकेशन : 2246, इंपीरियल सिनेमा के पास, पहाड़गंज, नई दिल्ली
Advertisement
शर्मा जी छोले भटूरे वाले
यह जगह पूर्वी दिल्ली की सबसे पुरानी छोले भटूरे की दुकानों में से है। यहां के छोले भटूरों का टेस्ट इतना गजब का है कि लोग इसे अफीम वाले छोले भटूरे भी कहते हैं। अगर आप इस तरफ आ रहे हैं तो एक बार यहां के छोले भटूरे खाना बिल्कुल न भूलें।
लोकेशन : गली 8, छोटा बाजार, शाहदरा नई दिल्ली
रोशन दी कुल्फी
यह जगह दिल्ली में छोले भटूरे के लिए फेमस है। इस जगह के छोले भटूरे को आप अगर एक बार खा लेंगे तो उसका टेस्ट आप जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। तो अगर आप करोल बाग की तरफ आए हैं तो यहां के छोले भटूरे जरूर खाएं।
लोकेशन : 28ब्लॉक 34पी, अजमल खान रोड़, करोल बाग,नई दिल्ली
नंद दी हट्टी
सदर बाजार की गलियों में स्थित इस कैफे के छोले भटूरे बेहद स्वादिष्ट होते हैं। ये शुद्ध देसी घी से बनाए जाते हैं। अगर आप यहां जा रहे है तो यहां के छोले भटूरे जरूर खाएं.
लोकेशन : 829, सदर बाजार, पान मंडी पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक, नई दिल्ली