अपडेटेड 13 November 2024 at 20:08 IST

Children's Day 2024 Speech in hindi: सभी को मेरा नमस्कार...! बाल दिवस पर बोलें ये दमदार भाषण

Children's Day 2024 Speech in hindi: बाल दिवस पर सबसे अच्छा भाषण कौन सा है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Children's Day
Children's Day speech | Image: freepik

What to say on children's day? हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं। यह दिन बच्चों के लिए बेहद स्पेशल होता है। इस दिन न केवल बच्चों के अधिकारों पर बात की जाती है बल्कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए कई योजनाएं भी बनाई जाती हैं। बच्चे हमारे देश की नींव हैं। ऐसे में उनके भविष्य का ख्याल रखना हमारी ही जिम्मेदारी है। बाल दिवस पर यदि आप दमदार भाषण बोलना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आपको दमदार स्पीच का एक उदहारण दिया जा रहा है, जो आपके बेहद काम आ सकता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बाल दिवस स्पीच उदाहरण के बारे में बताएंगे। पढ़ते हैं आगे...

बाल दिवस पर सबसे अच्छा भाषण कौन सा है?

  • आप अपने भाषण की शुरुआत सभी को नमस्कार कर के कर सकते हैं। उदाहरण- यहां मौजूद सभी लोगों को मेरा नमस्कार है। आज हम सभी बाल दिवस और पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।
  • हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी जन्मदिन मनाते हैं। बच्चों को नेहरू बेहद प्रेम करते थे। यही कारण है कि उनके जन्म दिवस पर बाल दिवस मनाते हैं।
  • बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारते थे। ऐसे में यह दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। बच्चों का मन एकदम साफ और चंचल होता है। ऐसे में वे कभी डॉक्टर बनने की बात करते हैं तो कभी टीचर्स, हमें बच्चों को उनका खूबसूरत बचपन जीने के लिए आजादी देनी चाहिए।
  • उन पर किसी भी प्रकार का रोक-टोक नहीं लगाना चाहिए। आगे आप बच्चों को कोई मजेदार अपने बचपन से जुड़ा किस्सा भी सुना सकते हैं। इससे न केवल बच्चों का मन आपकी तरफ आकर्षित होगा बल्कि माहौल थोड़ा खुशनुमा भी बन सकता है।

ये भी पढ़ें - Children's Day 2024 Essay: हर साल 14 नवंबर को...! बाल दिवस पर निबंध

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 November 2024 at 20:04 IST