Aloo Manchurian Recipe: घर पर बनाना है कुछ स्पेशल? ट्राई करें चटपटा आलू मंचूरियन, शाम की भूख के लिए है परफेक्ट रेसिपी

Instant Manchurian Recipe: यह आसान और स्वादिष्ट आलू मंचूरियन रेसिपी आपके शाम के स्नैक्स को बना देगी और भी खास। खासकर बच्चे इस तरह की चीजें काफी एन्जॉय करते हैं।

chatpata aloo Manchurian recipe perfect snack recipe potato Manchurian special recipe
चटपटा आलू मंचूरियन रेसिपी | Image: AI/Freepik

Potato Manchurian Recipe: घर पर कुछ स्पेशल और चटपटा खाने का मन हो तो आलू मंचूरियन एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह इंडो-चाइनीज़ डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है। शाम की हल्की भूख हो या दोस्तों के साथ स्नैक टाइम आलू मंचूरियन हर मौके पर फिट बैठता है। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी।

आलू मंचूरियन बनाने की सामग्री

Uploaded image

आलू बॉल्स के लिए:

  • 3-4 उबले हुए आलू
  • 3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच मैदा
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च  
  • तेल

सॉस के लिए:

  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 शिमला मिर्च 
  • 2 बड़े चम्मच सोया सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच टमाटर सॉस
  • 1 छोटा चम्मच चिली सॉस
  • 1 छोटा चम्मच विनेगर
  • 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर 
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
  • हरा प्याज सजाने के लिए

आलू मंचूरियन बनाने की विधि 

Uploaded image
  • सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसमें कॉर्नफ्लोर, मैदा, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं और छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।कढ़ाही में तेल गरम करें और इन बॉल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
  • एक पैन में तेल गरम करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें। अब प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2-3 मिनट पकाएं। फिर सोया सॉस, टमाटर सॉस, चिली सॉस और विनेगर डालें। थोड़ा पानी डालकर उबाल आने दें।
  • कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर सॉस को गाढ़ा करें। अब तले हुए आलू बॉल्स इसमें डालकर अच्छे से मिक्स करें। 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि सॉस बॉल्स पर अच्छी तरह कोट हो जाए।
  • गरमा-गरम आलू मंचूरियन को हरे प्याज से गार्निश करें और तुरंत सर्व कर सकते हैं। इसे आप नूडल्स या फ्राइड राइस के साथ भी खा सकते हैं, या फिर ऐसे ही स्नैक के रूप में एंजॉय करें।

अन्य टिप्स

  • अगर आप हेल्दी वर्जन चाहते हैं, तो आलू बॉल्स को डीप फ्राई करने की जगह एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।
  • ज्यादा स्पाइसी पसंद है तो चिली सॉस की मात्रा बढ़ा दें।
  • सॉस को ड्राई या ग्रेवी जैसा अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं।

यह आसान और स्वादिष्ट आलू मंचूरियन रेसिपी आपके शाम के स्नैक्स को बना देगी और भी खास। खासकर बच्चे इस तरह की चीजें काफी एन्जॉय करते हैं। 

Advertisement

  यह जरूर पढ़ें: Sooji Ka Halwa: घर में बनाएं भंडारे वाला सूजी का हलवा, हलवाई भी हो जाएंगे फैल; नोट करें आसान रेसिपी
 

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड