अपडेटेड 28 October 2023 at 20:47 IST

Chane Ka Sattu: आखिर क्या है सर्दियों में खाया जाने वाला चने का सत्तू? जानिए इसके फायदे

Chane Ka Sattu: सर्दियों में चने का सत्तू खाना काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Follow : Google News Icon  
चने का सत्तू (फोटो : Shutterstock)
चने का सत्तू (फोटो : Shutterstock) | Image: self

Chane Ka Sattu: हम सभी मौसम के हिसाब से अपने खान-पान में बदलाव करते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होते हैं हमारी थाली में कई तरह की गर्म डिशेज जगह बना लेती है। इस मौसम में गरमा-गरम पकवान खाने का मजा ही और होता है। इस मौसम में ठंड लगने का खतरा बना रहता है इसलिए हम ज्यादा ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो शरीर को गर्म रखने का काम कर सकें। 

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • क्या आपने खाया है चने का सत्तू? 
  • क्या आप जानते हैं इसके फायदे? 
  • सर्दियों में खाना होता है लाभकारी

वहीं, सर्दियों के मौसम में चने का सत्तू बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। चने के सत्तू में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को गरम रखने का काम करते हैं। चने में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होने की वजह से ये शरीर को एनर्जी देने में कारगर है। साथ ही, चने में फाइबर भी भरपूर मात्रा  में पाया जाता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाता है। हालांकि कई लोगों को नहीं पता होता कि सर्दियों में खाया जाने वाला ये चने का सत्तू आखिर है क्या। तो चलिए हम बताते हैं कि ये हैं क्या और इसे खाने के फायदे क्या-क्या हैं। 

क्या है चने का सत्तू

सत्तू भुने हुए चने या अन्य दालों और अनाज को पीसकर बनाया जाता है। यह भारत के कई हिस्सों में काफी फेमस है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिस कारण ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो जाता है। 

चने के सत्तू के फायदे (Benefits of Chane ka Sattu)

इम्यूनिटी होती है मजबूत

Advertisement

चने के सत्तू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिस कारण शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से आप सर्दी-खांसी जैसी दिक्कतों से दूर रहते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

मिलती है एनर्जी

Advertisement

सत्तू का सेवन करने से शरीर हमेशा एक्टिव बना रहता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन जरूर करें। 

डाइजेशन होगा बेहतर

सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत कर पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी, सूजन और अपच  को खत्म करने का काम करता है। 

वजन होगा कम

अगर बढ़ते मोटापे से परेशान हैं तो सत्तू का सेवन जरूर करें। इससे आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। 

स्किन और बालों को होगा फायदा

सत्तू गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे स्किन में चमक आती है और बालों से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। 

ये भी पढ़ें : Chandra Grahan 2023: कुछ ही घंटों में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए भारत के किन शहरों में किस समय आएगा नजर

Disclaimer: REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 October 2023 at 20:45 IST