Chana Saag Chutney Recipe: इस सर्दी ट्राई करें चना साग की चटनी, रोटी से लेकर दाल-चावल तक के साथ मिलेगा जबरदस्त स्वाद
Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों के मौसम में चने के साग की चटनी काफी टेस्टी लगती है। अगर इसे दाल-चावल या फिर रोटी के साथ खाया जाए, तो इसका स्वाद और भी जबरदस्त हो जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Chana Saag Chutney Recipe: सर्दियों का मौसम में बाजार हरी पत्तेदार सब्जियों से भर जाता है। इस मौसम में चना का साग लोग बहुत खाते हैं। ये सिर्फ हेल्दी ही नहीं बल्कि कई टेस्टी रेसिपी भी बनाई जा सकती हैं।
अगर आप रोजाना खाने के साथ वही सेम चटनी खाने से बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चना साग की चटनी एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रोसिपी।
सर्दियों में क्यों चना साग होता है बेहतर?
चना साग सर्दियों में आसानी से मिल जाता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है। खास बात यह है कि इससे बनी चटनी झटपट तैयार हो जाती है और इसे आप किसी भी मील के साथ सर्व कर सकते हैं।
चना साग से बनी हुई चटनी स्वाद में हल्की तीखी और खट्टी होती है। इसे आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या फिर सादे भोजन के साथ खा सकते हैं। कम चीजों के साथ यह बनकर तैयार हो जाती है, साथ खाने का मजा भी दोगुना हो जाता है।
Advertisement
चना साग की चटनी के लिए जरूरी सामग्री
- चना साग – 2 कप
- हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
- लहसुन – 4 से 5 कलियां
- धनिया पत्ती – आधा कप
- नींबू का रस – 2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
चना साग की चटनी बनाने का तरीका
- चना साग की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले चना साग को अच्छे से धोकर साफ कर लें। इसके बाद धनिया पत्तियों को भी धोकर अलग रख लें।
- अब मिक्सी जार में चना साग और धनिया पत्ती डालें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन की कलियां डाल दें। थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालें और इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिला दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपकी चना साग की चटनी तैयार है।
यह भी पढ़ें: आपकी सेहत के लिए कौन सी किशमिश है फायदेमंद?