अपडेटेड 20 October 2024 at 09:20 IST
क्या महिलाएं पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं?
Can we do Karwa Chauth in periods? क्या करवा चौथ में पीरियड्स के दौरान व्रत रखा जा सकता है? इस लेख के जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Can I do fasting during periods? करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और मंगलकामना करती हैं। साथ ही महिलाएं शिवजी और पार्वती की पूजा कर उन्हें प्रसन्न भी करती हैं। लेकिन क्या पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखा जा सकता है। इसके चलते महिलाओं को कंफ्यूजन रहती हैं यदि आपके मन में भी ये सवाल है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखा जा सकता है या नहीं। पढ़ते हैं आगे…
क्या पीरियड्स में करवा चौथ कर सकते हैं? (Can we keep vrat during periods?)
- बता दें कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं पूरे दिन व्रत रख सकती हैं इससे सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
- वहीं शास्त्र के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत महिलाएं पीरियड्स के दौरान रख सकती हैं और चांद को देखकर अपने व्रत का पारण भी कर सकती हैं। हालांकि इसके कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।
- जैसा कि हमने पहले भी बताया कि पीरियड्स में महिलाओं को पूजा पाठ करनी पड़ती है। ऐसे में बता दें कि किसी और के माध्यम से आप अपनी पूजा को पूरा कर सकती हैं।
- ऐसे में आप थोड़ी दूर बैठ जाएं और घर में मौजूद किसी अन्य महिला से या कोई ऐसी महिला जो शादीशुदा हो उससे अपनी पूजा करवा सकती हैं। दूर बैठकर आप करवा चौथ की कथा भी सुन सकती हैं।
- हालांकि पीरियड्स में चांद को अर्घ्य दे सकती हैं।
- करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है और पीरियड्स में ज्यादा देर खाली पेट रहा जाए तो महिलाओं को गैस की समस्या हो सकती है, जिससे पीरियड्स का दर्द बढ़ सकता है। ऐसे में महिलाओं को सलाह देते हैं कि वे करवा चौथ का व्रत खाली पेट व्रत न रखकर फलाहार या नारियल पानी आदि का सेवन करके शरीर को हाइड्रेट रख सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 20 October 2024 at 09:20 IST