अपडेटेड 29 August 2024 at 18:33 IST

Camphor: नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है?

Can we use coconut oil with camphor for itching? कपूर और नारियल का तेल कैसे लगाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

camphor ke sath nariyal tel kaise lagaye
camphor ke sath nariyal tel kaise lagaye | Image: freepik

Can we use coconut oil with camphor for itching? अक्सर आपने लोगों को कपूर का इस्तेमाल पूजा घर में करते हुए देखा होगा। जहां कपूर भगवान को प्रिय है वहीं इसकी कई धार्मिक मान्यताएं भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपूर का इस्तेमाल केवल पूजा घर में नहीं किया जाता। जी हां, कपूर के कई अन्य इस्तेमाल भी हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं। आज हम बात कर रहे हैं कपूर और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने से क्या होता है?

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 'क्या मैं कपूर और नारियल का तेल मिला सकती हूं?' पढ़ते हैं आगे... 

कपूर और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने से क्या होता है?

  • कपूर का इस्तेमाल आप खुजली की समस्या में कर सकते हैं। यदि आपके शरीर में किसी भी प्रकार की खुजली है तो ऐसे में आप कपूर को पीस लें और उसे नारियल के तेल में मिलाएं। अब बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 
  • यदि आप खांसी या सीने में जलन की समस्या से परेशान हैं या सांस संबंधित समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सबसे पहले कपूर को पीस लें और उसमें तेल को मिला। अब कपूर को सीने या गले में लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • बता दें कि कपूर के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में आप पिसे हुए कपूर में नारियल के तेल को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। उसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। इससे अलग आप नारियल के तेल के अलावा नीम के तेल का इस्तेमाल डैंड्रफ को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - लौंग की तासीर क्या है? ज्यादा लौंग खाने से क्या नुकसान होता है? जानें...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 29 August 2024 at 18:33 IST