Rasmalai Recipe: ब्रेड रसमलाई सिर्फ 10 मिनट में बनाएं, मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे
आज हम बताने जा रहे हैं एक खास जादुई मिठाई के बारे में जो सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है, हम बात कर रहे हैं घर पर बनी रसमलाई की, जो बाजार वाली रसमलाई को भी टक्कर दे देगी। इसकी हल्की स्पंजी बनावट, क्रीम की मलाईदार मिठास और राबड़ी का वो शाही स्वाद अगर महमानों की जीभ पर लग गया तो उन्हें लंबे वक्त तक याद रहेगा।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Bread Rasmalai Recipe: घर में अचानक मेहमान आ जाएं तो आप उन्हें ब्रेड रसमलाई बनाकर सरप्राइज दें सकती हैं। जी हां, हैरानी वाली बात है कि ये आसान रेसिपी सिर्फ 5-10 मिनट में तैयार हो जाती है। समय की कमी होने पर भी ये शानदार मिठाई बनकर तैयार की जा सकती है। ब्रेड रसमलाई इसलिए भी खास है क्योंकि ये रेसिपी घर में मौजूद सामग्री से ही बन जाती है, इसमें शामिल सामान के लिए बाजार के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। जानते हैं पारंपरिक रसमलाई की रेसिपी के बारे में जो बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी स्वाद बनकर तैयार हो जाती है।
ब्रेड रसमलाई बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले राबड़ी (पीला दूध) तैयार करें।
- कढ़ाई में दूध डालकर उबाल लें।
- केसर के धागे डालें।
- कंडेंस्ड मिल्क और 4 बड़े चम्मच चीनी मिलाएं।
- अच्छे से चलाते रहें।
- ड्राई फ्रूट्स डालें- बादाम, काजू और पिस्ता बारीक काटकर दूध में मिलाएं।
- दूध गाढ़ा होने पर गैस बंद कर ठंडा होने दें।
- ब्रेड तैयार करने के लिए 6 और 7 ब्रेड स्लाइस लें।
- कटोरी या ग्लास की मदद से गोल आकार काट लें।
स्टफिंग इस तरह से बनाएं
- स्टफिंग के लिए मिल्क पाउडर और क्रीम मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- एक ब्रेड पर पेस्ट लगाएं।
- दूसरा ब्रेड ऊपर रखकर हल्के हाथों से किनारे दबाकर चिपका दें।
- सर्विंग के लिए प्लेट में 3 से 4 स्टफ्ड ब्रेड रखें, फिर ठंडी हो चुकी राबड़ी ऊपर डालें और थोड़े ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
मेहमान इस खास रसमलाई को खाकर तारीफ करते नहीं थकेंगे और ये रेसिपी पता भी नहीं चलने देंगे कि यह घर में बनी है या बाहर से लाई गई है। यह रेसिपी सरल, स्वादिष्ट और समय बचाने वाली है। तो इसे घर पर जरूर ट्राई करें।