अपडेटेड 13 March 2024 at 12:08 IST

राजस्थान में मार्च की इस तारीख से शुरू होगा 'Braj Holi Festival', जानिए क्या होगा खास...

Holi Festival: अगर आप मथुरा-वृंदावन जैसी होली का मजा लेना चाहते हैं तो आप राजस्थान के 'ब्रज होली फेस्टिवल' में शामिल हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Home-made ubtans to remove colours on Holi
ब्रज होली फेस्टिवल | Image: Unsplash

Braj Holi Festival: देशभर में लोग पूरे साल होली के त्योहार का इंतजार बेसब्री से करते हैं। लोग इस दिन एक दूसरे को रंग लगाकर गले लगाते हैं और होली के त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में होली की अलग ही धूम देखने को मिलती है। ज्यादातर लोग होली सेलिब्रेशन के लिए मथुरा-वृंदावन का रुख करना पसंद करते हैं। लेकिन अब आप मथुरा-वृंदावन जैसी होली राजस्थान में भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।

जी हां, अगर आपको मथुरा-वृंदावन जाए बिना गुलाल और लट्ठमार होली खेलनी है तो आप राजस्थान का रुख कर सकते हैं। दरअसल, राजस्थान में 19 से 21 मार्च तक 'ब्रज होली फेस्टिवल' (Braj Holi Festival) शुरू होने जा रहा है। इन दिनों आप यहां बृज जैसी होली का मजा ले सकते हैं।

राजस्थान में होने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन डीग, कमान और भरतपुर में किया जाएगा। खास बात ये है कि हर साल होली से कुछ दिन पहले राजस्थान में दो से तीन दिन तक ब्रज होली फेस्टिवल मनाया जाता है। जिसके लिए यहां देश-विदेश से लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं।

आइए जानते हैं राजस्थान में होने वाले 'ब्रज होली फेस्टिवल' में क्या खास होने वाला है।

Advertisement

क्या होगा खास?

  • ब्रज होली फेस्टिवल में आप मथुरा-वृंदावन जैसी फूलों वाली होली, लट्ठमार होली, गुलाल होली का मजा ले सकते हैं।
  • इतना ही नहीं यहां श्री गोपीनाथ जी मंदिर से श्री राधा वल्लभ जी मंदिर तक राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।
  • इस फेस्टिवल में कई तरह के खेलों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें कबड्डी, खो-खो और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताओं शामिल हैं।
  • यहां पर साफा बांधने और मूंछ से जुड़ी कुछ प्रतियोगिताएं भी की जाएंगी।
  • सबसे जरूरी बात ये कि यह फेस्टिवल नि:शुल्क होता है जिस कारण यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
  • इस होली फेस्टिवल में कई तरह के कल्चरल इवेंट्स और प्रोग्राम होंगे।
  • यहां आप महाआरती और दीपदान का हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: स्किन ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद है ग्लिसरीन, बस इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 11:44 IST