अपडेटेड 2 October 2023 at 12:59 IST
Black Hair Tips: बालों को करना है नेचुरली काला? तो मेहंदी में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, फिर देखें कमाल
अगर आप बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं, तो मेहंदी लगाते समय उसमें ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं। ये बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Henna For Black Hair: महिला हो या पुरुष हर कोई इन दिनों समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान है। दरअसल, आज के खराब खान-पान और बढ़ते प्रदूषण के साथ कई पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों के बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। इसे छुपाने के लिए लोग केमिकल युक्त हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक कलर का प्रयोग करना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो मेहंदी में कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं। फिर देखें कमाल...
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- मेहंदी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
- बालों को नेचुरली काला करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?
मेहंदी में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
मेहंदी को बहुत ही अच्छा माना जाता है इसकी पत्तियां प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो स्कैल्प को शांत कर, जड़ों को मजबूत बनाने का काम करती हैं। जिससे बालों का झड़ना तो कम होता ही होता है साथ ही इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटिफंगल और रोगाणुरोधी गुण स्कैल्प की जलन को शांत करने का काम भी करते हैं। जिससे खुजली कम होती है और रूसी यानी डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।
बालों को नेचुरली काला करने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?
आंवला
आंवला कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो बालों की कई समस्याओं को दूर करने का काम तो करता ही करता है। साथ ही अगर इसे मेहंदी के साथ मिलाकर लगाया जाए तो ये बालों को नेचुरली तरीके से काला करता है।
Advertisement
आंवला में पाए जाने वाले गुण
आंवले में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फ्लेवोनॉयड और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
Advertisement
- इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में 2 आंवला या एक चम्मच आंवला पाउडर डालना है।
- फिर इसमें 2-3 चम्मच मेंहदी पाउडर डालकर मिक्स करना है।
- अब इसमें पानी मिलाएं और स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैंपू से धो लें।
- आप इसे रातभर बालों पर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।
कॉफी
अक्सर लोग कॉफी का इस्तेमाल पीने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी से बालों को नेचुरल तरीके से काला किया जा सकता है। नहीं, तो चलों इसके बारे में जानते हैं।
कॉफी में पाए जाने वाले गुण
कॉफी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन-B2, विटामिन-B5, विटामिन-B1, विटामिन- B3, और फोलेट, मैंगनीज, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते है। जो बॉडी को हेल्दी रखने के साथ ही बालों को भी काला करने में मदद करती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- अगर आप बालों को शाइनी और हल्का बरगंडी कलर लाना चाहते हैं, तो बालों में मेहंदी के साथ कॉफी को मिक्स करके लगाएं।
- इसके लिए 2-3 चम्मच मेहंदी में बराबर मात्रा में इंडिगो पाउडर, एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर डालें।
- फिर इसमें गर्म पानी मिलाएं और पेस्ट बना लें।
- अब इसे बालों में लगाएं और 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें।
- बालों में नेचुरल कलर जल्दी लाने के लिए इसे हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।
यह भी पढ़ें... Health Tips: दूध में घी और मिश्री मिलाकर पीने से बूढ़ा भी हो सकता है जवान, जानें इसके जबरदस्त फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 2 October 2023 at 12:57 IST