अपडेटेड 20 August 2023 at 14:49 IST
Bikini Wax: क्या आप भी कराने जा रही हैं बिकिनी वैक्स? इन बातों का रखें ध्यान, दर्द का बिल्कुल नहीं होगा एहसास
क्या आपने कभी बिकनी वैक्स कराया है या आप कराने की सोच रही हैं। तो आपको इससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। आइए जानते हैं वो कौन सी बाते हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Bikini Wax Se Pehle Kin Bato Ka Rakhna Chahiye Dhyan: महिला हो या पुरुषों हर किसी के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन बॉडी के कुछ हिस्सों में बालों का अधिक होना जहां पुरुषों को पसंद होता है वहीं महिलाएं उस जगह को साफ सुथरा रखना पसंद करती हैं जिसके लिए वे वैक्स का सहारा लेती हैं। जिसमें हैंड, लेग और अंडरआर्म्स शामिल है। वहीं पिछले कुछ समय से बिकनी वैक्स का ट्रेंड भी काफी ज्यादा बढ़ गया, लेकिन बिकिनी वैक्स को करवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- क्या होता है बिकिनी वैक्स?
- क्यों करवाना चाहिए बिकनी वैक्स?
- बिकनी वैक्स करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
क्या होता है बिकनी वैक्स?
कई महिलाएं प्यूबिक एरिया के बालों को हटाने के लिए वैक्स करवाना पसंद करती हैं। इस तरह की वैक्सिंग को 'बिकिनी वैक्स' कहा जाता है।
क्यों करवाना चाहिए बिकनी वैक्स?
पिछले कुछ समय से बिकिनी वैक्स का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ गया है। क्योंकि बिकनी वैक्स करवाने से प्राइवेट पार्ट की त्वचा साफ-सुथरी होने के साथ-साथ मुलायम भी हो जाती है और इसके अलावा उस एरिया में टैनिंग की समस्या भी दूर होती है। इसलिए बिकनी वैक्स करवाना बेहद जरुरी होता है।
Advertisement
बिकनी वैक्स करवाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
हेयर करें ट्रिम
अगर आप लंबे समय के बाद या फिर पहली बार बिकिनी वैक्स करवाने जा रही हैं, तो ऐसे में सबसे पहले अपने प्यूबिक हेयर को ट्रिम जरुर कर लें। दरअसल, बालों को ट्रिम करने से इनकी ग्रोथ का वेट कम होगा जिसकी वजह से वैक्स करने में आसानी होगी।
हेयर लेंथ पर दें ध्यान
जब भी आप बिकनी वैक्स के लिए जाएं तो ध्यान प्यूबिक हेयर की लंबाई का ध्यान रखें। इनकी लेंथ इतनी होनी चाहिए की ये वैक्सिंग स्ट्रिप से आसानी से निकर सकें।
Advertisement
स्किन को करें एक्सफोलिएट
बिकिनी वैक्स करवाने से पहले अच्छी तरह से उस एरिया को एक्सफोलिएट कर लें। ऐसा करने पर यहां कि स्किन सॉफ्ट हो जाएगी जिससे बाल आसानी से निकल जाएंगे।
पीरियड्स में न करें बिकनी वैक्स
कभी भी पीरियड्स के समय में बिकिनी वैक्स नहीं करवाना चाहिए। क्योंकि इन दिनों में यहां की स्किन बेहद नाजुक होती है ऐसे में ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
दर्द के लिए करें नंबिंग क्रीम का इस्तेमाल
अगर आपको बिकिनी वैक्स करवाते समय बहुत ही ज्यादा दर्द होता है, तो आपको नंबिंग क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे दर्द का अहसास नहीं होता है, लेकिन ध्यान रहे कि इस क्रीम को इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें और एक्सपर्सट्स की सलाह जरुर लें।
यह भी पढ़ें... Health: बेडरूम में जाने से पहले पुरुष दूध में मिलाकर पिएं ये देसी चीज, जल्द देखने को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 August 2023 at 14:45 IST