अपडेटेड 12 June 2023 at 13:33 IST
कम बजट में गर्मियों में चाहिए सर्दियों का मजा, तो बेस्ट है Rajasthan की ये जगहें
देश के सबसे गर्म राज्य राजस्थान में भी ले सकते हैं हिल स्टेशन्स का मजा। ट्रैकिंग से नेचर तक बहुत कुछ हैं यहां खास।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Best Places To Visit Rajasthan In Summer: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग फैमिली, दोस्त और कुछ लोग अकेले ही घूमने जाने का प्लान बनाने लगते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहले हिमाचल, लद्दाख, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश जैसी ठंडी और खूबसूरत जगहों का ख्याल मन में आता है, लेकिन यहां जाना काफी ज्यादा खर्चीला भी होता है। ऐसे में आप अगर कम बजट में हिट स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं तो देश के सबसे गर्म राज्य राजस्थान में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप गर्मियों के सीजन में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी जगहें हैं जहां आप कम बजट में भी हिल स्टेशन का मजा ले सकते हैं।
राजस्थान में लें हिल स्टेशन्स का मजा
दरअसल, देश के सबसे गर्म राज्य राजस्थान में भी कई ऐसे हिल्स स्टेशन्स हैं जहां आप समर में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप गर्मी में भी जा सकते हैं। इनमें माउंट आबू, गुरु शिखर, पिछोला झील जैसी कई खूबसूरत और ठंडी जगहें शामिल हैं।
क्यों खास है पिछोला झील
झीलों का शहर कहे जाने वाले उदयपुर में कई ऐसी लेक हैं जो सैलानियों का मन मोह लेती हैं। इन्हीं में से एक है पिछोला झील जो गर्मियों के सीजन के लिए सबसे बेस्ट है। इस झील में चार आइलैंड हैं- जग निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अर्सी विलास। पहले दो द्वीपों पर महल हैं। पिछोला झील सुरम्य पहाड़ियों और नहाने के घाटों से घिरी हुई है। वहां रहते हुए आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
कम बजट में फैमिली के साथ उठाएं माउंट आबू का लुत्फ
देश के सबसे गर्म शहर में मशहूर राजस्थान में हिल स्टेशन भी है। हालांकि, यहां सिर्फ एक ही हिल स्टेशन माउंट आबू है। ये बेहद ही खूबसूरत है यहां जाते ही शहर की झुलसा देने वाली गर्मी को भूल जाएंगे। खासबात तो ये हैं कि यहां आप कम बजट में फैमिली के साथ आराम से घूम सकते हैं।
Advertisement
राजस्थान में लें ट्रैकिंग का मजा
माउंट आबू हिल स्टेशन के पास एक और खूबसूरत जगह मौजूद है जिसे गुरु शिखर के नाम से जाना जाता है। ये जगह बेहद ही शांत और खूबसूरत है। अगर आप शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह पर समय गुजारना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक बेहतरीन हिल स्टेशन होगा। यहां दत्तात्रेय मंदिर काफी प्रचलित है और आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें... Honeymoon Destination: गर्मियों में हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये रोमांटिक जगहें, बीच-हिल स्टेशन का मजा एकसाथ
Advertisement
अरावली रेंज में बसा हैं राजस्थान का बेस्ट हिल स्टेशन
राजस्थान शहर अपने आप में ही बेहद खास हैं यहां हवेलियों के साथ-साथ हिल स्टेशन्स की भी खूबसूरती देखने को मिलती है। माउंट आबू से लगभग 11 किमी की दूरी पर स्थित अचलगढ़ हिल जो अरावली रेंज में बसा हैं। ये राजस्थान के बेस्ट हिल स्टेशनों में से एक है। यहां चारों तरफ हरियाली और वैली आपको अंदर से आत्मविभोर कर सकती है। अचलगढ़ की चोटी से आप माउंट आबू शहर की खूबसूरती को देख सकते हैं।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 June 2023 at 13:30 IST