Best Places Near Delhi: बच्चों की छुट्टियों में कम बजट में दिल्ली के पास की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, जून की गर्मी में होगा ठंड का एहसास

Budget Friendly Trip For Summer: बच्चों की छुट्टियों में आप गर्मी में ठंडी का आनंद लेना चाहते हैं, तो दिल्ली के पास स्थित इन जगहों पर जा सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं।

best-places-near-delhi-low-budget-summer-vacation trips with family and kids summer holiday plan
Best Places Near Delhi | Image: AI

Budget Friendly Family Trip Ideas For Summer Vacations: जून का महीना शुरू हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर की गर्मी अपने चरम पर है। इसी के साथ बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी चल रही हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि वे बच्चों को इस चिलचिलाती धूप से दूर किसी ठंडी जगह पर ले जाएं, लेकिन अक्सर बजट आड़े आ जाता है।

अगर आप भी कम बजट में एक शानदार फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास कई ऐसे खूबसूरत और ठंडे हिल स्टेशन हैं, जहां आप अपनी जेब ढीली किए बिना एक यादगार छुट्टी बिता सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन शानदार जगहों के बारे में-

लैंसडाउन

उत्तराखंड की वादियों में बसा लैंसडाउन दिल्ली से सबसे करीब और शांत हिल स्टेशनों में से एक है। यह एक छावनी क्षेत्र है, इसलिए यहां साफ-सफाई और सुरक्षा बहुत अच्छी है, जो बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए इसे एकदम सही बनाता है। यह लगभग 250 किलोमीटर यानी 5-6 घंटे का सफर है। यहां आप भुल्ला ताल में बोटिंग, टिप-इन-टॉप पॉइंट से हिमालय का नजारा, और देवदार के जंगलों में सुकून भरी सैर का आनंद के सकते हैं। यहां कई किफायती होमस्टे और गेस्ट हाउस मौजूद हैं। आप अपनी गाड़ी से या कोटद्वार तक ट्रेन और फिर वहां से बस/टैक्सी लेकर सस्ते में पहुंच सकते हैं।

Uploaded image

कसौली

अगर आप शिमला की भारी भीड़ और महंगे होटलों से बचना चाहते हैं, तो कसौली एक बेहतरीन विकल्प है। हिमाचल प्रदेश का यह छोटा सा हिल स्टेशन अपनी हरियाली, शांत रास्तों और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर यानी 6-7 घंटे का सफर है। बच्चों के लिए मंकी पॉइंट, हेरिटेज मॉल रोड की सैर, और पास ही धर्मपुर से चलने वाली टॉय ट्रेन का सफर। यह टॉय ट्रेन बच्चों के लिए ट्रिप का सबसे यादगार हिस्सा बन सकती है। दिल्ली से चंडीगढ़ या कालका तक बस या ट्रेन से जाएं और वहां से लोकल बस लेकर कसौली पहुँचें। यह सफर काफी सस्ता पड़ता है।

Advertisement

नाहन

नाहन हिमाचल प्रदेश का एक छिपा हुआ खजाना है। चूंकि यहां आम पर्यटकों की भीड़ कम होती है, इसलिए यहां होटल्स और खाना दोनों काफी सस्ते मिल जाते हैं। यहाँ का मौसम जून में भी काफी सुहावना रहता है। यह दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर यानी 5 घंटे का सफर होगा। यहां से कुछ ही दूरी पर खूबसूरत रेणुका झील है, जहां आप बच्चों के साथ बेहतरीन पिकनिक मना सकते हैं। इसके अलावा सुकेती फॉसिल पार्क भी बच्चों के लिए एक मजेदार और एजुकेशनल ट्रिप साबित हो सकता है। यहां के स्थानीय ढाबों में खाना बहुत स्वादिष्ट और किफायती होता है। महंगे रिसॉर्ट्स की जगह राज्य पर्यटन के गेस्ट हाउस या छोटे होटलों में रुकें।

Uploaded image

भीमताल

गर्मियों की छुट्टियों में नैनीताल जाना काफी महंगा और भीड़-भाड़ वाला हो जाता है। इसका एक शानदार और पॉकेट-फ्रेंडली विकल्प है भीमताल। यह नैनीताल से थोड़ा पहले पड़ता है और इसकी प्राकृतिक सुंदरता किसी भी मायने में कम नहीं है। यह जगह दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर यानी 6-7 घंटे का सफर होगा। यहां आप भीमताल की विशाल झील में बोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा झील के बीचों-बीच एक एक्वेरियम आइलैंड है, जो तरह-तरह की मछलियों का घर है। इसे देखकर बच्चे बहुत खुश होते हैं। इसके अलावा यहाँ का बटरफ्लाई रिसर्च सेंटर भी बच्चों को काफी लुभाता है। नैनीताल की तुलना में भीमताल में झील के किनारे वाले होटल भी काफी सस्ते मिल जाते हैं। काठगोदाम तक ट्रेन से आकर यहां तक पहुंचना बहुत आसान और सस्ता है।

Advertisement

यात्रा के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • एडवांस बुकिंग करें: जून महीने में इन जगहों पर वीकेंड्स में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए अपने होटल और बस/ट्रेन की टिकट पहले से बुक कर लें।
  • हल्के गर्म कपड़े रखें: भले ही दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी हो, लेकिन इन पहाड़ों पर शाम और रात के समय हवा ठंडी हो जाती है। इसलिए बच्चों के लिए एक-दो जैकेट या हल्के स्वेटर जरूर साथ रखें।
  • दवाइयां: पहाड़ी रास्तों पर सफर करते समय बच्चों को उल्टी या मोशन सिकनेस हो सकती है, इसलिए जरूरी दवाइयां हमेशा अपने बैग में रखें।

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी के लिए लेट गए बुजुर्ग, सामने से आ रही थी ट्रेन, अचानक पायलट ने लगाया जोरदार ब्रेक और फिर...
 

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड