अपडेटेड 21 March 2024 at 12:56 IST
बच्चों के साथ करनी है मस्ती! तो समर वेकेशन में पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये स्पॉट्स
Delhi Best Places for Kids: अगर आप अपने बच्चों के साथ दिल्ली में कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इन स्पॉट्स का रुख जरूर करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Best Places for Kids In Delhi: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और स्कूली बच्चे स्कूल की छुट्टियां पड़ने का इंतजार कर रहे हैं। समर वेकेशन (Summer Vacation 2024) में अक्सर दिल्ली (Delhi) में रहने वाले पेरेंट्स अपने बच्चों को आउट ऑफ स्टेशन ले जाना पसंद करते हैं। जिसके लिए उन्हें एक लम्बी छुट्टियों का प्लान बनाना होता है।
हालांकि, पेरेंट्स अपने बच्चों को आउट ऑफ स्टेशन ले जाने के बजाय दिल्ली में ही कुछ शानदार लोकेशन पर ले जा सकते हैं। यहां वह अपने बच्चों के साथ पिकनिक एंजॉय कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों को दिल्ली में रहकर एक शानदार पिकनिक (Picnic) का एक्सपीरियंस देना चाहते हैं तो आपको दिल्ली की ये लोकेशन्स काफी पसंद आएंगी।
बच्चों के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट्स (Best Picnic Spots for Kids)
रेल म्यूजियम दिल्ली (Rail Museum Delhi)
पिकनिक के लिए आप बच्चों के साथ दिल्ली के रेल म्यूजियम का भी रुख कर सकते हैं। 10 एकड़ में फैला हरे-भरे बागानों के बीच स्थित इस म्यूजियम में लोग भारी संख्या में पहुंचते हैं। इस रेल म्यूजियम में बच्चों के मनोरंजन के लिए 3 डी वर्चुअल ट्रेन की सवारी, स्टीम लोको सिम्युलेटर, टॉय ट्रेन और एक इनडोर गैलरी की सुविधा भी है जो इसे बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट बनाती है।
Advertisement
बटरफ्लाई पार्क (Butterfly Park)
दिल्ली का बटरफ्लाई पार्क बच्चों के साथ पिकनिक और आउटिंग प्लान करने के लिए सबसे बेस्ट है। आप यहां रंग-बिरंगी तितलियों के साथ-साथ फूलों की कई वैरायटी देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। पेड़-पौधों के बीच बच्चों के साथ आप गेम्स खेल सकते हैं। आपको एक बार बच्चों के साथ ये जगह जरूर देखनी चाहिए।
Advertisement
लोधी गार्डन (Lodhi Garden)
शांत, खूबसूरत फूल-पौधों से लैसे लोधी गार्डन बच्चों के साथ घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट है। यहां आप बच्चों के साथ जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। पिकनिक के अलावा ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेस्ट है। यहां सुकून के पल बिताएं जा सकते हैं।
ओखला बर्ड सेंचुरी (Okhla Bird Sanctuary)
यमुना नदी के ऊपर ओखला बैराज पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी भी बच्चों के पिकनिक स्पॉट के लिए बेस्ट है। यहां आप कई प्रकार के पक्षियों को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। ओखला बर्ड सेंचुरी में 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। यहां एक सुंदर झील भी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 21 March 2024 at 12:41 IST