अपडेटेड 2 March 2024 at 10:37 IST
एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगह, आ जाएगा जिंदगी जीने का मजा
Best Adventure Sports Places In India: अगर आप एडवेंटर एक्टिविटी करने के शौकीन हैं तो आपको भारत की इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Best Adventure Sports Places In India: घूमना आखिर किसे पसंद नहीं होता है? कुछ लोगों को देश-विदेश में घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी करना भी बेहद पसंद होता है। लोग बोरियत को दूर कर जिंदगी में रोमांच भरने के लिए कुछ एडवेंचर एक्टिविटी का सहारा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ नया और एडवेंचरस करना चाहते हैं तो आप इसके लिए भारत में मौजूद कुछ जगहों का रुख कर सकते हैं।
एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ये स्पॉट हैं बेस्ट
ऋषिकेश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में आप कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। ये जगह खासतौर पर वाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग के लिए जानी जाती है। यहां आप अपने दोस्तों या पार्टनक के साथ रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं तो ऋषिकेश आपके बेहद करीब है। इसके अलावा आप यहां पर कई मंदिर-मठों का दर्शन भी कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश
पैराग्लाइडिंग का मजा लेना है तो फौरन हिमाचल प्रदेश पहुंच जाइए। यहां कांगड़ा जिले में स्थित बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे बेस्ट स्पॉट है। यहां देश-विदेश से लोग पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। ये जगह आपको बेहद पसंद आएगी।
Advertisement
राजस्थान
फ्लाइंग फॉक्स जिप लाइन एक्टिविटी करना चाहते हैं तो आपको राजस्थान का रुख करना चाहिए। यहां नीमराना की फ्लाइंग फॉक्स जिप लाइन एक्टिविटी काफी फेमस है। ये जगह बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के बेहद करीब भी है।
Advertisement
गोवा
पानी से प्यार है और वॉटर एक्टिविटी करने के शौकीन हैं तो आपको भारत का गोवा काफी पसंद आने वाला है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, जेट स्की, स्पोर्ट्स पैरासेलिंग, स्पोर्ट रिंगो राइड, स्पोर्ट वॉटर स्की, स्पीड बोटिंग और स्पोर्ट बनाना राइड का मजा ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश
रॉक क्लाइंबिंग करने के शौकीन हैं तो आपको मध्य प्रदेश का पचमढ़ी काफी पसंद आएगा। पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एक हिल स्टेशन है। जहां लोग अक्सर रॉक क्लाइंबिंग के लिए पहुंचते हैं। जिन लोगों को एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का शौक है उन्हें ये जगह बेहद पसंद आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 March 2024 at 10:29 IST