अपडेटेड 9 July 2024 at 23:15 IST

Besan for skin: बेसन में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, खिल उठेगा आपका चेहरा

Besan and gulab jal for skin: यदि रात को सोने से पहले चेहरे पर बेसन और गुलाब जल लगाया जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं जानते हैं बेसन और गुलाब जल के फायदे

Skin Care
बेसन में मिलाकर लगाएं ये एक चीज | Image: Freepik

Besan and gulab jal for skin in Hindi: बता दें की बेसन चेहरे के लिए उपयोगी होता है। लेकिन यदि बेसन के साथ गुलाब जल लगाया जाए तो चेहरे की कई समस्या दूर हो सकती हैं। जी हां, बेसन और गुलाब जल दोनों ही चेहरे के लिए उत्तम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों का इस्तेमाल चेहरे पर करने के क्या फायदे हैं? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर बेसन और गुलाब जल (Gulab jal benefits) लगाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

चेहरे पर लगाए बेसन और गुलाब जल (Besan and gulab jal face pack benefits in hindi) 

  • यदि चेहरे पर बेसन और गुलाब जल को मिलाकर लगाया जाए तो ऐसा करने से धूप के कारण होने वाले कालेपन से राहत मिल सकती है।
  • बता दें कि यह टैनिंग को दूर करने में उपयोगी साबित हो सकता है। यदि बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे पर किया जाए तो चेहरे की डीप क्लीनिंग भी होती है। 
  • यदि आप प्राकृतिक निखार पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर सकते हैं। 
  • बता दें कि बेसन और गुलाब जल दोनों ही चेहरे के लिए उपयोगी हैं। ऐसे में मुंहासे की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
  • त्वचा में कसाब लाना चाहते हैं तो ऐसे में आप गुलाब जल के साथ बेसन को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से चेहरे को फायदा होता है। 

नोट - ऊपर बताए गए पॉइंट्स से पता चलता है कि गुलाब जल और बेसन दोनों उपयोगी हैं। इन्हें अपनी त्वचा पर लगा सके हैं। लेकिन यदि आपको त्वचा से संबंधित समस्या है तो एक्सपर्ट की सलाह पर इनका इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- Hing Benefits: रात को सोने से पहले खाएं हींग, सुबह पेट हो जाएगा खाली

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 23:15 IST