अपडेटेड 2 July 2023 at 14:50 IST

Green Tomatoes: लाल टमाटर को कांटे की टक्कर दे रहा हरा टमाटर, पोषक तत्वों का है खजाना

आजकल टमाटर की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। ऐसे में मार्केट में अब हरे टमाटर का ट्रेंड चल पड़ा है। आइए जानते हैं ये लाल टमाटर से कैसे बेहतर हैं। 

Benefits Of Green Tomatoes
Benefits Of Green Tomatoes | Image: self

Benefits Of Green Tomatoes: सब्जी से लेकर सलाद तक में अपने रंग, रूप और टेस्ट से स्वाद डाल देने वाला टमाटर इन दिनों बढ़ती कीमतों के चलते आम आदमी की रसोई से गायब सा हो गया है। ऐसे में इस बीच अब मार्केट में ग्रीन टोमेटो यानी हरे टमाटर का ट्रेंड चल पड़ा है। शायद आपको मालूम नहीं होगा कि लाल ही नहीं बल्कि हरा टमाटर भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है जो टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि इन दिनों कई रेस्टोरेंट्स में भी लाल के बजाय हरे टमाटर का यूज होने लगा है। तो चलिए जानते हैं हरे टमाटर के फायदों के बारे में। 

लाल टमाटर को बराबर की टक्कर देता है हरा टमाटर

दरअसल, हरा टमाटर लाल टमाटर का ही एक रूप है। जब ये कच्चा होता है, तब उसका रंग हरा होता है और इसका टेस्ट भी थोड़ा अलग होता है, लेकिन जब ये धीरे-धीरे पकने लगता है तो उसका रंग लाल हो जाता है और स्वाद में भी थोड़ा बदलाव हो जाता है। हालांकि, पोषण के मामले में हरा टमाटर लाल से बिल्कुल भी कम नहीं है। बता दें कि हरा टमाटर विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो सेहत को कई सारे फायदे देने का काम करता है।

हरा टमाटर खाने से सेहत को मिलते हैं हैरान करने वाले फायदे

  • हरा टमाटर विटामिन सी से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन शरीर को कई सारी बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है।
  • हरा टमाटर हार्ट से जुड़ी परेशानियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो अपने दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही उसे कई सारी बीमारियों से बचा भी सकते हैं।
  • अगर आप अपनी डाइट में हरा टमाटर शामिल करते हैं तो ये पेट को दुरुस्त रखने और पाचन संबंधित परेशानियों को दूर करने का काम करता है।
  • हरा टमाटर आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम भी करता है। दरअसल, इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों को कमजोर होने से बचाने का काम करती है।
  • इसके अलावा हरा टमाटर आपको खूबसूरत बनाने का काम भी करता है। अगर आप हरे टमाटर का यूज फेस पैक के रूप में करती हैं तो ये आपकी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाता है और त्वचा को कई और परेशानियों से भी बचाता है।

    यह भी पढ़ें... Tomatoes: टमाटरों की कीमत में नहीं लग रही लगाम, ऐसे कर सकते हैं लंबे समय तक स्टोर
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Recipe: टमाटर खरीदने में हो रही है जेब ढीली, तो बस 2 टमाटर से बनाएं ये टेस्टी डिश, हफ्तों तक खाएं

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 July 2023 at 14:45 IST