अपडेटेड 13 July 2024 at 16:12 IST

Leaf Benefits: खाली पेट खाएं ये 4 से 5 पत्ते, पेट हो जाएगा एक दम साफ

Eating tulsi leaves in morning benefits: यदि खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन किया जाए तो सेहत को फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में…

Basil
खाली पेट खाएं ये पत्ते | Image: Freepik

Can I eat basil leaves on an empty stomach? धार्मिक मान्यताओं में तुलसी बेहद उपयोगी है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि तुलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए किया जाए तो बहुत उपयोगी है। जी हां, तुलसी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। ऐसे में यदि खाली पेट तुलसी के 4 से 5 पत्तों को खाया जाए तो इससे कई समस्याएं दूर हो सकती है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले तुलसी का सेवन के क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे… 

तुलसी के पत्तों के फायदे (Basil leaves on an empty stomach)

  1. जिन लोगों को सर्दी जुकाम की समस्या है और वह समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो वह खाली पेट तीन से चार पत्ते तुलसी के ले सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  2. यदि आप अपने पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि तुलसी के पत्ते की सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से फायदा मिल सकता है। 
  3. यदि आप स्ट्रेस को दूर करना चाहते हैं तो तुलसी की पत्तियां तनाव को दूर करने के साथ-साथ स्ट्रेस लेवल को भी कम करने में उपयोगी है। 
  4. यदि आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि तुलसी की पत्तियों के सेवन से शरीर में इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ोतरी मिलती है। 
  5. यदि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो बता दें कि तुलसी के पत्तों में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं बल्कि यदि नियमित रूप से पांच पत्तों का सेवन किया जाए तो शरीर की कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Akshay Kumar Covid-19: अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, जानें लक्षण और बचाव

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 July 2024 at 16:10 IST