अपडेटेड 10 June 2023 at 18:01 IST

Bel Ka Sharbat: गर्मियों में इन बीमारियों का रामबाण इलाज है बेल का शरबत! आयुर्वेद में बताए गए हैं फायदे

गर्मियों के मौसम में लू और तपती गर्मी से बचने के लिए बेल के शरबत का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके और भी कई फायदे हैं जिनका जिक्र आयुर्वेद में भी किया गया है। 

Bel Ka Sharbat Recipe
Bel Ka Sharbat Recipe | Image: self

Bel Ka Sharbat Recipe: गर्मियों के सीजन में शरीर को लू और तपती गर्मी से बचाने के लिए कई सारे हेल्थी ड्रिंक्स हैं जिन्हें आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इन्हीं में से एक हैं बेल का शरबत जिसे गर्मियों में गर्मी और लू के लिए रामबाण इलाज माना जाता है साथ ही इसके कई और भी फायदे हैं। तो चलिए जानते हैं इस हेल्दी ड्रिंक को कैसे बनाया जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

दरअसल, बेल की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से गर्मियों में इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन किया जाता है और ये पेट से लेकर बॉडी की और भी कई सारी परेशानियों को दूर करता है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ-साथ बॉडी को एनर्जी भी देता है। आइए जानते हैं इसके और क्या फायदे हैं।

बेल का शरबत पीरियड्स में मददगार

हर महीने पीरियड्स की परेशानी से जूझने वाली महिलाओं को और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें एक दिक्कत इस दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की भी है। ऐसे महिलाएं या लड़कियां जिन्हें हैवी फ्लो की शिकायत रहती हैं उन्हें बेल का शरबत पीना चाहिए।

कब्ज से राहत दिलाता है बेल का शरबत

आजकल के खराब खान-पान के चलते लोगों में कब्ज, अपच, एसिडिटी और पेट की गर्मी से होने वाली ऐसी कई परेशानी देखने को मिलती है। ऐसे में बेल का शरबत अपनी ठंडी तासीर की वजह से पेट की गर्मी को खत्म करता है और इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

Advertisement

बेल का शरबत इम्यूनिटी करें बूस्ट

बेल के शरबत में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी पावर कम हो उन्हें बेल का शरबत जरूर पीना चाहिए।

इसके आलावा बेल का शरबत हार्ट और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने में भी बहुत काम आता है। 

Advertisement

बेल का शरबत बनाने की विधि

बेल का शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए एक पका हुआ बेल, चीनी, ठंडा पानी और आइस क्यूब।

  • बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को तोड़कर उसका सारा गूदा निकाल लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में बेल का गूदा और पानी मिला कर करीब एक घंटे के लिए रख दें।
  • भीगने के बाद गूदे को अच्छी तरह मैशर की मदद से अच्‍छी तरह से मैश कर लें ताकि रेशे और बीज निकल जाएं।
  • इसके बाद जूस छानने वाली छ्लनी से बेल के जूस को छान लें।
  • अब आप इसमें आइस क्‍यूब और छाने हुए ज्यूस में चीनी डालकर मिलाएं।
  • बस तैयार है बेल का शरबत अब इसको ठंडा-ठंडा सर्व करें।


    यह भी पढ़ें... तेजी से घटाना चाहते हैं वजन, तो चिया सीड्स और नींबू पानी का साथ में करें सेवन, रिजल्ट कर देगा हैरान!
     

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Recipe: घर पर बनाएं झटपट मैंगो लस्सी, गर्मी में बॉडी को रखेगी हाइड्रेट और एनर्जेटिक, ऐसे बनाएं टेस्टी हेल्दी ड्रिंक 

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 10 June 2023 at 17:59 IST