अपडेटेड 20 June 2023 at 14:36 IST

Beetroot Raita: रोज-रोज एक ही रायता खाकर हो चुके हैं बोर, ऐसे बनाएं चुकंदर का रायता, टेस्ट के साथ हेल्थ को भी होंगे कई फायदे

Beetroot में कई ऐसे गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

| Image: self

Beetroot Raita Recipe: लंच हो या फिर डिनर अगर रायता न हो तो खाना अधूरा सा लगता है। दरअसल, ये खाने के स्वाद को दोगुना करने का काम करता है। अगर आपको भी खाने के साथ रायता खाना काफी पसंद है, लेकिन आप रोज-रोज वहीं खीरा, बूंदी, आलू और मिक्स वेज का रायता खा-खा कर बोर हो चुके हैं तो एक बार चुकंदर का रायता जरूर ट्राई करें। ये खाने में जितना टेस्टी होता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं और ये किन-किन समस्याओं को दूर करता है।

हेल्थ से जुड़ी कई परेशानियों की छुट्टी कर देता है चुकंदर का रायता

  • दरअसल, चुकंदर में कई ऐसे गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर का रायता किन-किन परेशानियों में काम आ सकता है। 
  • चुकंदर का रायता आंखों की रोशनी बढ़ाने और खून की कमी दूर करने में काफी मदद करता है। दरअसल, इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो आंकों की रोशनी बढ़ाने और खून की कमी को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है।
  • चुकंदर के सेवन से ग्लोइंग स्किन पाने का ख्वाब पूरा हो सकता है। इसे खाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा में निखार आता है। इतना ही नहीं अगर नियमित तौर पर रायते का सेवन किया जाता है तो स्किन टोन भी बेहतर होती है।
  • जिन लोगों में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या रहती हैं ऐसे लोगों को चुकंदर का रायता जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से खून की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है।
  • आपको बता दें कि चुकंदर में इम्यून की पावर होती है। ऐसे में जिन लोगों का इम्यूनिटी पावर कमजोर होता है उन लोगों को नियमित रूप से चुकंदर का रायता खाना चाहिए।

ऐसे बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी चुकंदर का रायता 

  • चुकंदर का रायता बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चुकंदर, 2 कप दही, स्वादानुसार काला नमक, 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला स्वादानुसार, चौथाई कप कटा हुआ प्याज, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया।
  • इसे बनाने के लिए चुकंदर को अच्छी तरह से साफ करके उसे कद्दूकस कर लें। चाहें तो आप इसका पेस्ट भी बना सकती हैं।
  • अब एक कटोरी लें और उसमें दही को अच्छे से फेंट लें।
  • अब इसमें चुकंदर, काला नमक, भुना जीरा, चाट मसाला, प्याज, हरी मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसे हरे धनिया के साथ गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    यह भी पढ़ें... Money Plant: आखिर मनी प्लांट लगाने के बाद भी क्यों नहीं रुकता पैसा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती


    Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Sprouts: कहीं आप भी तो नहीं खाते कच्चे स्प्राउट्स, शरीर को हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान, जानें खाने का सही तरीका

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 June 2023 at 14:33 IST