अपडेटेड 15 February 2024 at 22:02 IST

Wrinkles Remedies: चेहरे पर नजर आने लगी है झुर्रियां? एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगी राहत

Wrinkles होने पर स्किन पर दाग नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बस एलोवेरा में कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं।

Wrinkles
झुर्रियों से ऐसे पाएं छुटकारा | Image: Freepik

Wrinkles Remedies: एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन की कई सारी समस्याओं को दूर करने और खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप एलोवेरा में कुछ चीजों को मिलाकर लगाते हैं, तो यह झुर्रियों की परेशानी को दूर करने में भी काफी मददगार होता है।

दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ स्किन ढीली और नाजुक हो जाती है, जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। कई बार यह ज्यादा तनाव, प्रदूषण, केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने और धूप में ज्यादा समय बिताने से भी कुछ लोगों को चेहरे पर झुर्रियों की समस्या 40 से 50 साल की उम्र होने से पहले ही होने लगती हैं। जो आपकी ब्यूटी में दाग लगाने का काम करता है। ऐसे में आप एलोवेरा में कुछ चीजों को शामिल करने चेहरे पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें झुर्रियों की हो जाएगी छुट्टी

पपीता
सुंदर और चमकदार स्किन के लिए आप एलोवेरा के साथ पपीता पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक से झुर्रियां को खत्म होती हैं साथ ही त्वचा में कसाव भी आता है। इसके लिए 1 टेबलस्पून पपीते के गूदे में कुछ बूंदे गुलाब जल और एलोवेरा मिलाएं। इन सब को अच्छे से मिक्स करके 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें।

शहद
स्किन शाइनी और हेल्दी बनाए रखने के लिए एलोवेरा के साथ शहद को मिक्स करके लगाना चाहिए। इससे स्किन पर गजब का निखार और कसाव आता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी, शहद और कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाएं। इसे मिक्स करके 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर साफ पानी से धो लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Anti-Aging Tips: बढ़ती उम्र में ऐसे करें चेहरे की देखभाल, 35 की उम्र में भी दिखेंगी 25 साल की

दही
एलोवेरा के साथ दही को मिक्स करके लगाने से भी झुर्रियों की छुट्टी हो जाती है। साथ ही यह पैक स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में 2 चम्मच दही को मिलाकर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे झुर्रियां कुछ ही दिनों में खत्म होने लगेंगी। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 February 2024 at 22:02 IST