Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 20:37 IST

Weight Lose: नोरा-मलाइका की तरह चाहिए फिगर? इन टिप्स को करें ट्राई, 1 महीनें में कम होगा 5 किलो वजन

Weight Lose करना बहुत ही मेहनत का काम है, लेकिन अगर आप कुछ आसान से टिप्स को फॉलो करते हैं, तो 1 ही महीने में 5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।

Reported by: Sadhna Mishra
Weight Lose
1 महीनें में 5 किलो वजन कैसे कम करें | Image:Instagram
Advertisement

Weight Lose Tips: आज के समय में मोटापा बहुत ही गंभीर समस्या बन चुकी है। शरीर पर लटकती चर्बी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करती है। ऐसे में इसके लिए स्ट्रेस लेने की बजाय उसे कम करने के उपायों के बारे में सोचना चाहिए। जिससे आसानी से वजन कम करके नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा की तरह कर्वी फिगर पा सकती हैं।

हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह स्लिम-ट्रिम बॉडी की चाहता रखता है, लेकिन इस तरह के कर्वी फिगर के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी कड़ी डाइट और थकाने वाली एक्सरसाइज किए ज 1 महीने में 5 किलो वजन घटाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।  

Advertisement

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ऐलोवेरा जूस
अगर आप अपने शरीर की लटतकी चर्बी से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सुबह सबसे पहले खाली पेट 1 से 2 चम्मच ऐलोवेरा का जूस गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

Advertisement

पपीता
अगर आप 1 महीने में 5 किलो वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना ऐलोवेरा जूस के बाद पपीता खाएं। इसमें कैलोरी बेहद कम मात्रा में होती है, जो वजन को कम करने में मदद करती है। साथ ही आप नाश्ते में पपीते का सेवन कर सकते हैं।

नाश्ते में खाएं ये चीजें
नाश्ते में आप वेज ओट्स, उपमा या पोहा और एक कटोरी स्प्राउट्स खा सकते हैं। ये सभी चीजें शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं, जो बॉडी को स्ट्रोंग बनाने का काम करते हैं।

Advertisement

ऐसे खाएं चिया सीड्स
मिड मॉर्निंग में एक मौसमी फल, 5 भीगे बादाम, 2 अखरो और चम्मच चिया सीड्स का मिक्चर खाएं। ये शरीर को जरूरी पोषण देते है और फैट बर्न करने में मदद करते हैं।

चिया लेमन ड्रिंक्स
दोपहर में खाना खाने के 20 मिनट पहले चिया सीड्स डालकर नींबू पानी पिएं। यह डाइजेशन और फैट बर्निंग के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

Advertisement

करना है वजन कम, तो लंच ऐसा खाएं
अगर आप बिना मेहनत किए वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए लंच में 1 कटोरी सलाद, 1 रोटी, मिक्स दाल और सब्जी खाएं। इसके अलावा आप दलिया के साथ दही भी खा सकते हैं।

हर्बल टी पिएं
शाम के समय में एक कप हर्बल टी के साथ भुने हुए चने, मखाने या पनीर खा सकते हैं और सोने से पहले जीरे या दालचीनी का पानी पिएं। यह आपका फैट तेजी से बर्न करने में मदद करेगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Watermelon: गर्मियों में खूब खाते हैं तरबूज? तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई गंभीर नुकसान

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 19th, 2024 at 20:37 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo