अपडेटेड 2 May 2024 at 20:48 IST

क्या आप भी किचन में रखी इन चीजों का चेहरे पर करते हैं इस्तेमाल, हो जाएं सावधान; हो सकता है नुकसान

अक्सर लोग स्किन पर नेचुलर ग्लो पाने के लिए होम रेमिडीज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन किचन में पड़ी हर चीज आपकी स्किन के लिए फायदेमंद नहीं होती है।

skin care tips
चेहरे पर न लगाएं ये चीजें | Image: Freepik

Skin Care Tips: बेदाग, निखरी और चमकदार त्वचा के लिए महिला हो या फिर पुरुष कई तरह की कॉस्मेटिक्स से लेकर घरेलू नुस्खों तक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग नेचुरल ब्यूटी के लिए किचन में रखी कई चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर लेते हैं, जिसका खामियाजा बाद में उन्हें उठाना पड़ता है। दरअसल, रसोई में मौजूद हर चीज चेहरे के निखार के लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसे में आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानेंगे जिसे भूलकर भी चेहरे पर न लगाएं।

दरअसल, आमतौर पर स्किन केयर के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बजाय घरेलू चीजों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है, जिसके लिए लोग किचन में रखी कई चीजें स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसमें कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं जिन्हें भूलकर भी चेहरे और हाथ-पैरों पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

किचन में रखी इन चीजों का चेहरे पर न करें इस्तेमाल

नींबू (Lemon)
नींबू को स्किन ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसका यूज डायरेक्ट चेहरे पर करते हैं, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, जब आप नींबू को सीधे तौर पर चेहरे पर लगाते हैं, तो आपको इससे रैशेज और खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

दालचीनी (Cinnamon)
आमतौर पर दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के रुप में किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे चेहरे पर भी लगाने की गलती कर बैठते हैं, जोकि नहीं करना चाहिए। दालचीनी को चेहरे पर लगाने से स्किन एलर्जी, रेडनेस और जलन की समस्या हो सकती है।

Advertisement

जायफल (Nutmeg)
कई लोगों को लगता है कि जायफल का इस्तेमाल चेहरे पर करने से ग्लोइंग और बेदाग त्वचा मिलती है, लेकिन ऐसा करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। इससे स्किन पर रेडनेस और इरिटेशन की समस्या हो सकती है।

लौंग (Clove)
औषधीय गुणों से भरपूर लौंग का इस्तेमाल मसाले के रुप में किया जाता है। साथ ही इसे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है, लेकिन भूलकर भी इसे चेहरे पर लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए। अगर आप फेस पर लौंग का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इरिटेशन की समस्या, जलन और एलर्जी भी हो सकती है।

Advertisement

एप्पल साइडर (Apple Cider)
अगर आप सेब का सिरका फेस पर अप्लाई करते हैं, तो सावधान हो जाइए। इससे स्किन पर इरिटेशन शुरू हो जाती है। साथ ही यह त्वचा को रूखा बना देती है। 

यह भी पढ़ें… Prostate Yoga: पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए रामबाण हैं ये योगासन, जल्द दूर होती है समस्या

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 2 May 2024 at 20:48 IST