अपडेटेड 22 March 2024 at 16:04 IST
Holi Color Removing Tips: बालों से नहीं छूट रहा होली का जिद्दी रंग? आजमाकर देखें ये टिप्स, होगा असर
Hair Color Removing Tips: अगर आपको अपने बालों से होली का जिद्दी रंग निकालना है तो आपको ये टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Tips To Remove Holi Color From Hair: इस साल 24 और 25 मार्च को होली (Holi 2024) का त्योहार मनाया जाएगा। रंगों के इस त्योहार का इंतजार लोग साल भर बेसब्री से करते हैं। 24 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद 25 मार्च को रंगों (Colors) की होली खेली जाएगी। रंगों से खेलना भले ही काफी अच्छा एक्सपीरियंस होता है लेकिन इसका असर बालों (Hair) और (Skin) स्किन पर नेगेटिव देखने को मिलता है।
रंगों के कारण बाल बुरी तरह से डैमेज होकर झड़ने लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपके बालों पर भी होली खेलने की वजह से जिद्दी रंग चिपक गया है और आप इसे निकाल नहीं पा रहे हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं बालों से होली का रंग निकालने के टिप्स के बारे में।
बालों से होली का रंग निकालने के टिप्स (Tips To Remove Holi Color From Hair)
कच्चा दूध
कच्चे दूध की मदद से आप बालों में चिपका होली का रंग निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में कच्चा दूध और थोड़ा सा ग्लिसरीन डालकर इसमें कोई भी माइल्ड शैंपू मिलाना है। अब इससे बालों को अच्छे से धोएं। एक-दो वॉश के बाद आपके बालों से होली का रंग अच्छी तरह से निकल जाएगा।
Advertisement
दही-अंडा
दही और अंडे के हेयर मास्क की मदद से भी आप बालों में लगे होली के रंग को निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में अंडा और दही मिक्स करके इसमें थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाना है। फिर इसे आधे घंटे के लिए बालों में लगाकर माइल्ड शैंपू से धो लेना है। ऐसा करने से बालों का जिद्दी रंग जल्दी निकलेगा।
Advertisement
नींबू का रस-एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों के लिए काफी अच्छा होता है। ये बालों से होली के रंग को निकालने के लिए भी काफी बेस्ट है। इसके लिए आपको एक कटोरी में एलोवेरा जेल लेकर इसमें एक नींबू का रस मिलाना है। अब इसे बालों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें और 20 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें। इससे बालों में जम गंदगी भी साफ हो जाएगी और बाल शाइन करने लगेंगे।
जैतून का तेल
बालों से होली का रंग निकालने के लिए जैतून का तेल भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आपको एलोवेरा जेल में दही और जैतून का तेल मिलाकर बालों में अच्छी तरह से लगाना है और फिर इसे 30 मिनट बाद धो लेना है। इससे आपके होली का रंग बालों से जल्दी उतरेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 08:31 IST