Skin Care: चेहरे से नहीं हट रहा होली का जिद्दी रंग? ये टिप्स आएंगे काम, पक्का रंग भी पड़ जाएगा हल्का
Tips to Remove Holi Color: अगर आपके चेहरे पर होली का जिद्दी रंग चढ़ गया है तो आप इन टिप्स को अपनाकर होली के रंग को हल्का कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Remove Color From Skin: इस साल 24 मार्च को होलिका दहन के बाद अगले दिन 25 मार्च को रंगों की होली मनाई जाएगी। भारत में ये त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए सेलिब्रेट किए जाने वाले इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर मनाते हैं। ऐसे में कई बार होली का पक्का रंग स्किन से इस कदर चिपक जाता है कि वो हटने का नाम ही नहीं लेता है।
ये रंग स्किन को नमी को छीनकर उसे खुरदरा, ड्राई और डैमेज बना देते हैं। वहीं, लाख कोशिशों के बाद भी ये रंग छूटने का नाम नहीं लेता है। इसलिए हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन पर लगा होली का रंग काफी हल्का पड़ जाएगा। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
स्किन से होली का रंग छुड़ाने के तरीके (How To Remove Color From Skin)
कच्चा दूध और बेसन
होली के रंग को चेहरे से हटाने के लिए आप दूध और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाना है और फिर इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लेना है। धोते समय आपको इसे सर्कुलर मोशन में स्क्रब की तरह रब करना है। इससे होली का रंग काफी हल्का पड़ जाएगा। इसके बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बिल्कुल न भूलें।
Advertisement
ओटमील स्क्रब
स्किन से रंग हटाने के लिए ओटमील स्क्रब भी बेस्ट रहेगा। इसके लिए आप तीन बड़े चम्मच ओटमील में दो बड़े चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर स्किन पर स्क्रब की तरह रब करें। इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग हल्का पड़ जाएगा। इस उपाय के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
Advertisement
नींबू
नींबू को दो हिस्सों मे काटकर इसके टुकड़े को चेहरे पर 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से रब करें। इससे भी होली का रंग हल्का पड़ने लगेगा।
नारियल का तेल
नारियल का तेल स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। होली के रंग को हटाने के लिए आप नारियल के तेल से चेहरे की मसाज करें और फिर किसी माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धो लें। ये काफी असरदार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।