अपडेटेड 22 September 2024 at 12:24 IST
Dark Lips Remedies: होंठों के कालेपन से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स, लिप्स हो जाएंगे पिंक-पिंक
Dark Lips Home Remedies: अगर आप अपने होंठों के कालेपन से परेशान हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dark Lips Home Remedies: गुलाबी होंठ (Pink Lips) चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। ज्यादातर महिलाएं गुलाबी, सॉफ्ट और नरिश लिप्स पाने के लिए न जाने क्या-क्या नहीं करती हैं। वह इस तरह के होंठ पाने के लिए कई तरह के लिप केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती है। हालांकि कुछ लड़कियों के होंठों का कालापन कई प्रोडक्ट अपनाने के बाद भी गुलाबी नहीं हो पाता है।
ऐसे में होंठों के कालेपन की वजह से कई लोगों का कॉन्फिडेंस लो रहता है। हालांकि अगर आप चाहे तो आप घर बैठे ही अपने होंठों की रंगत बदल सकते हैं। जी हां, कुछ घरेलू टिप्स अपनाकर आप अपने होंठों को कुछ ही दिनों में गुलाबी और सॉफ्ट बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
होंठों का कालापन दूर करने के टिप्स (Tips to get rid of dark lips)
शुगर स्क्रब (Sugar Scrub)
अगर आप होंठों पर चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको काफी जल्दी और अच्छा फायदा मिलेगा। चीनी से होंठों पर जमा डेड स्किन साफ हो जाती है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे हफ्ते में दो से तीन बार अप्लाई करना चाहिए।
Advertisement
चुकंदर (Beetroot)
गुलाबी होंठ पाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल करें। इसमें एक खास तत्व होता है, जो होंठों को लाल रंग देता है। सोने से पहले रोजाना इसे अपने होंठों पर लगाकर मसाज करें। आप लिपस्टिक की जगह भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपके होंठ नेचुरली गुलाबी दिखेंगे।
Advertisement
मलाई-हल्दी (Cream-Turmeric)
होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए हल्दी का उपयोग करें। रात में सोने से पहले एक चुटकी हल्दी को मलाई में मिलाकर होंठों पर लगाएं। इससे आपके होंठों का कालापन मिट जाएगा और वे और भी मुलायम हो जाएंगे।
नारियल का तेल (Coconut oil)
गुलाबी होंठ पाने के लिए नारियल के तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाएं। इससे आपके होंठों की रंगत बेहतर होगी और वे मुलायम बने रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 September 2024 at 12:24 IST