Updated April 18th, 2024 at 12:29 IST
Pigmentation: इन आसान टिप्स से दूर हो जाएगी पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम, बेदाग होकर चमकने लगेगा चेहरा
Tips For Reduce Pigmentation: अगर आप अपने चेहरे की पिगमेंटेशन से परेशान हो गए हैं तो आपको इन घरेलू टिप्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल
- 2 मिनट रीड
Advertisement
Pigmentation Ko Kaise Kam Karien: आजकल बेदाग, क्लीन और चमकदार स्किन (Skin) पाने की चाहत हर दूसरे व्यक्ति की होती है। हालांकि कुछ लोगों अपने चेहरे पर होने वाली झाइयों यानी कि पिगमेंटेशन की समस्या से भी परेशान रहते हैं। पिगमेंटेशन (Pigmentation) की समस्या इन दिनों काफी आम हो गई है।
इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर कई तरह के मार्केट बेस्ड केमिकल युक्त प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं जो कि स्किन को कई बार डैमेज भी कर देते हैं। ऐसे में पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है। इन टिप्स को अपनाकर पिगमेंटेशन की समस्या तो दूर होगी ही साथ ही आपकी स्किन पहले से ज्यादा ग्लो करने लगेगी। तो चलिए जानते हैं पिगमेंटेशन दूर करने वाले इन टिप्स के बारे में।
Advertisement
पिगमेंटेशन दूर करने के टिप्स (Tips to remove pigmentation)
कॉफी और बेसन
Advertisement
पिगमेंटेशन की समस्या से राहत पाने के लिए आप कॉफी को दूध और बेसन में मिलाकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इससे आपके चेहरे पर तो निखार आएगा ही साथ ही ये स्किन के कोलेजन की मात्रा को बढ़ाने का भी काम करेगा और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करेगा।
चीनी और शहद
Advertisement
झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप चीनी और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको चीनी और शहद मिलाकर सर्कुलर मोशन में स्किन की मसाज करनी है। इससे स्किन पर जमी डस्ट और डेड स्किन सेल्स दूर हो जाएगी और पिगमेंटेशन भी हल्की होने लगेगी।
आलू का रस
Advertisement
पिगमेंटेशन की समस्या से निजात पाने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप आलू को छीलकर मैश करें और इसका रस निकाल लें। अब इससे चेहरे की समाज करें। इससे पिगमेंटेशन हल्की पड़ने लगेगी।
एलोवेरा जेल
Advertisement
इसके अलावा आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसे आप चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे फेस पैक की तरह लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे चेहरे में चमक भी आ जाएगी।
ये भी पढ़ें: Water Benefits: गर्मियों में ज्यादा पानी का सेवन करना क्यों है जरूरी? जानिए क्या-क्या हैं फायदे…
Advertisement
Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published April 18th, 2024 at 09:07 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।