इन लोगों को भूलकर भी बालों में नहीं लगाना चाहिए तेल, वरना बढ़ सकती हैं हेयर प्रॉब्लम्स

हेयर केयर रूटीन में तेल लगाना सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्थितियों में बालों में तेल लगाना फायदे के बजाय नुकसानदेह हो सकता है? आइए जानते हैं कि किन लोगों को भूलकर भी बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए।

These people should avoid applying oil to their hair at all costs as it could aggravate hair problems
These people should avoid applying oil to their hair at all costs as it could aggravate hair problems | Image: Canva

तेल हमारे बालों के पोषण के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। दादी-नानी के नुस्खों से लेकर आधुनिक हेयर केयर रूटीन तक, तेल की मालिश को बालों की सेहत के लिए रामबाण माना गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हर स्थिति में तेल लगाना बालों के लिए फायदेमंद नहीं होता? कभी-कभी तेल का गलत इस्तेमाल बालों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें और अधिक बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए?

स्कैल्प में डैंड्रफ या फंगल इन्फेक्शन होने पर

अगर आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ है या किसी प्रकार का फंगल इन्फेक्शन है, तो तेल लगाना समस्या को गंभीर बना सकता है। डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को तेल में मौजूद फैटी एसिड्स बहुत पसंद होते हैं। स्कैल्प पर तेल लगाने से यह फंगस और अधिक पनपने लगता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है और सिर में खुजली व जलन महसूस होने लगती है।

स्कैल्प में फोड़े-फुंसी होने पर न लगाएं तेल 

कई बार गर्मी या पसीने के कारण स्कैल्प पर छोटे-छोटे दाने या फोड़े निकल आते हैं। ऐसी स्थिति में सिर में तेल लगाने से पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इससे स्कैल्प को हवा नहीं मिल पाती और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे इन्फेक्शन और भी गहरा हो सकता है।

बालों ज्यादा झड़ने के दौरान न लगाएं तेल 

अक्सर लोग बाल झड़ने पर खूब तेल मालिश करते हैं, यह सोचकर कि इससे बाल मजबूत होंगे। हालांकि, अगर आपके बाल बहुत कमजोर हैं, तो मालिश करने से उनका झड़ना और बढ़ सकता है। मालिश के दौरान रगड़ से कमजोर जड़ें और जल्दी टूटती हैं। ऐसी स्थिति में हल्का पोषण जरूरी है, न कि जोर-जोर से रगड़ना।

Advertisement

बालों में बहुत अधिक गंदगी या धूल-मिट्टी जमा होने पर

अगर आपने कई दिनों तक बालों को नहीं धोया है और बाहर काफी प्रदूषण में रहे हैं तो सीधे तेल लगाने से बचना चाहिए। तेल गंदगी और धूल को स्कैल्प पर चिपका देता है। जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और बालों की ग्रोथ रुक जाती है। 

ये भी पढ़ें - 'नीतीश कुमार दिल्ली में खेल रच रहे होंगे, उनका बेटा निशांत तो...', राबड़ी की सुरक्षा हटाए जाने पर लालू के सुर में सुर मिलाए बेटा तेज प्रताप

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड