अपडेटेड 11 April 2024 at 11:17 IST
Teeth Whitening: मुस्कुराहट में रुकावट बन रहे हैं पीले दांत? अपनाएं ये टिप्स, आ जाएगी दूध सी सफेदी
Teeth Whitening Tips: अगर आप अपने दांतों के पीलेपन से परेशान हैं तो आपको ये टिप्स जरूर अपनाने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Teeth Whitening Tips: होंठों की तरह ही दांत हमारी खूबसूरती का एक अहम हिस्सा होते हैं। मुस्कुराते समय चमकदार दांत आपके चेहरे के नूर में चार-चांद लगा देते हैं। मोतियों की तरह चमकते दांत पाना हर व्यक्ति का सपना होता है। हालांकि कुछ लोग अपने दांतों के पीलेपन से परेशान होते हैं।
दांतों पर जमे पीलेपन के कारण अक्सर लोग खुलकर नहीं हंसते हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स बताएंगे जिनका इस्तेमाल कर आप अपने दांतों के पीलेपन से छुटकारा पा सकेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
दांतों का पीलापन हटाने के टिप्स (Tips to remove yellowness of teeth)
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के जरिए दातों को चमकाना बेहद आसान है। आप इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को हल्के हाथों से दांतों पर लगाकर मसाज करें। इससे दांतों का पीलापन हल्का पड़ने लगेगा।
Advertisement
ऑयल पुलिंग
आप पीले दांतों को सफेद करने के लिए ऑयल पुलिंग का सहारा भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल का तेल, सरसों का तेल, सूरजमुखी तेल, तिल का तेल या किसी अन्य तेल को मुंह में रखकर दांतो पर घुमाना होता है। जिससे दांतों के पीलेपन की समस्या दूर हो जाती है।
Advertisement
नीम की दातुन
आप नीम की दातुन से रोजाना दांत साफ करें। इससे दांतों में बेशुमार चमक आ जाएगी और धीरे-धीरे दांतों का पीलापन भी दूर हो जाएगा। इसकी जगह आप नीम वाला टूथपेस्ट या नीम का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सेंधा नमक
सेंधा नमक सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे दांतों की सफाई के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन दूर हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 11:05 IST