अपडेटेड 28 February 2024 at 08:22 IST

कभी न करें सनस्क्रीन से जुड़ी से गलतियां, बुरी तरह डैमेज हो जाएगी स्किन, पड़ेगा पछताना

Sunscreen Mistakes: स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करते समय आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Sunscreen In Winter
सनस्क्रीन | Image: Pexels

Sunscreen Mistakes: मौसम चाहें कोई भी हो स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। मौसम में बदलाव के हिसाब से ही हमारे स्किन केयर रूटीन में भी बदलाव होता है। जिस तरह से फेसवॉश या मॉइस्चराइजर क्रीम हमारी स्किन के लिए जरूरी होती है उसी तरह से सनस्क्रीन भी हमारी त्वचा को हेल्दी बनाए रखने का काम करती है।

ऐसे में कई लोग अपने चेहरे पर सनस्क्रीन तो अप्लाई करते हैं लेकिन जान-अनजाने में वह इसे अप्लाई करने में गलत तरीके का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से स्किन धीरे-धीरे डैमेज होने लगती है। इसलिए आपको सनस्क्रीन लगाने के सही तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी अपनी स्किन पर सनस्क्रीन लगाते हैं तो आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

सनस्क्रीन लगाते समय न करें ये गलतियां

ज्यादा इस्तेमाल

कई लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में करते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से आपकी स्किन पर रैशेज हो सकते हैं और स्किन बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसलिए उचित मात्रा में सनस्क्रीन अप्लाई करें।

Advertisement

कम सनस्क्रीन लगाना

जिस तरह से ज्यादा सनस्क्रीन चेहरे को बिगाड़ सकती है उसी तरह से कम सनस्क्रीन भी स्किन को बेजान कर सकती है। इसलिए हमेशा अपनी सबसे छोटी अंगुली की लम्बाई के जितनी सनस्क्रीन ही स्किन पर अप्लाई करें।

Advertisement

मसाज करना

सनस्क्रीन अप्लाई करने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से रब करें और फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन लगाकर स्किन की मसाज करनी चाहिए। ये बिल्कुल गलत है। इससे स्किन पर पिंपल्स और एक्ने हो सकते हैं।

सनस्क्रीन स्प्रे

आजकल मार्केट में सनस्क्रीन स्प्रे आसानी से मिल जाता है। हालांकि इसे आपको सीधे चेहरे पर स्प्रे नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एरोसोल होता है। जब आप सनस्क्रीन को सीधे चेहरे पर स्प्रे करते हैं तो यह शरीर में चला जाता है और आपको बीमार कर सकता है। इसलिए आपको इसे पहले हथेली पर स्प्रे करना चाहिए और फिर चेहरे पर अप्लाई करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Safalta Ka Mantra: हारते-हारते भी जीत जाएंगे आप अगर अपना लीं ये आदतें, सफलता चूमेगी आपके कदम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 February 2024 at 16:51 IST