अपडेटेड 24 November 2024 at 11:52 IST
जिद्दी Stretch Marks को दूर करेंगे ये आसान घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर
Home remedies to remove Stretch Marks: अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से परेशान हैं तो आपको ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Stretch Marks Home Remedies: स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है। इसका कारण स्किन का तेजी से खिंचना या फैलना होता है। स्ट्रेच मार्क्च खासतौर पर गर्भावस्था, वजन बढ़ने या घटने, हार्मोनल बदलाव के बाद ज्यादा देखे जाते हैं।
ये न सिर्फ खूबसूरती में बाधा डालते हैं बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी काफी हद तक कम कर देते हैं। ऐसे में आपको इन जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए मार्केट से मिलने वाली क्रीम की जगह कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं कि आप नेचुरली इन स्ट्रेच मार्क्स से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के घरेलू उपाय (Home remedies to remove stretch marks)
आलू का रस
आलू का रस न सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है बल्कि यह स्किन की रंगत को भी निखारता है। इसलिए स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आप आलू का रस लगा सकते हैं।
Advertisement
अरंडी का तेल
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल से इंफेक्टेड एरिया की मालिश करें। यह त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज कर मार्क्स को कम करता है।
Advertisement
नारियल का तेल
नारियल के तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया की मसाज करें। स्ट्रेस मार्क्स से निजात पाने के लिए ये तरीका सबसे बेस्ट है।
एलोवेरा जेल
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और दो से तीन घंटे बाद पानी से धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स जल्दी कम होने लगेंगे।
जैतून का तेल
जैतून का तेल भी त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं।
शहद
शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे मार्क्स कम होने के साथ-साथ स्किन सॉफ्ट भी होगी।
नीम का तेल
नीम का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन को रिपेयर कर नए स्ट्रेच मार्क्स को बनने से रोकता है।
विटामिन सी
विटामिन C त्वचा के लिए एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट है। यह कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ने लगते हैं।
गुलाब जल
गुलाब जल रिलेक्स कर उसे हाइड्रेट करता है। इसके इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स काफी हद तक हल्के पड़ जाते हैं।
बादाम का तेल
बादाम का तेल त्वचा को सॉफ्ट बनाता है और इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 11:52 IST