अपडेटेड 5 February 2025 at 16:46 IST
Hair Care Tips: दो मुंह वाले बालों को कैसे ठीक करें? जानें आसान से टिप्स
How do I stop splitting my hair? दो मुंहे बालों को जड़ से खत्म कैसे करें? दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to repair hair split ends at home? बढ़ते प्रदूषण के कारण न केवल हमारी स्किन खराब हो रही है बल्कि इसके कारण हमारे बाल भी डैमेज हो रहे हैं। इसके कारण रूखे बाल, बाल झड़ना, दो मुंहे बाल आदि समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में बता दें कि दो मुंहे बालों को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाएं?
- चावल के पानी से बाल धोए जाएं तो इससे दो मुंहे बालों की समस्या से राहत मिल सकती है। बता दें कि इस पानी में प्रोटीन पाया जाता है जो न केवल बालों को पोषण तत्व देता है बल्कि चावल के पानी से दो मुंहे बालों से राहत मिल सकती है।
- मेथी के इस्तेमाल से भी दो मुंहे बालों को राहत मिल सकती है। प्रोटीन से भरपूर मेथी न केवल बालों को झड़ने से रोक सकता है बल्कि दो मुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
- कुछ लोग रोज बाल धोते हैं। ऐसे में बता दें कि दो मुंहे बालों से परेशान लोग रोज बाल धोने से बचें। ज्यादा बाल धोने से बाल ड्राई भी हो सकते हैं। ऐसे में इस आदत को समय रहते बरतें।
- बादाम के तेल के इस्तेमाल से दो मुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले प्रभावित स्थान पर बादाम के तेल को मिलाएं ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- पपीता के इस्तेमाल से दो मुंहे बालों से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप पपीता को मैश करें और दही को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी को धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 February 2025 at 16:43 IST