Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 11:46 IST

फाइन लाइन्स से हो गए हैं परेशान? इस हरे पत्ते का फेस मास्क दिलाएगा छुटकारा, चमक जाएगा चेहरा

Skin Care Tips: अगर आप अपने चेहरे की फाइन लाइन्स और दाग धब्बों से परेशान हैं तो आपको इस हरे पत्ते का फेस मास्क जरूर ट्राई करना चाहिए।

Reported by: Kajal .
Moringa leaf face mask
मोरिंगा लीफ फेस मास्क | Image:Pixabay
Advertisement

Skin Care Tips: धूल-मिट्टी, प्रदूषण की वजह से स्किन पर फाइन लाइन्स आना और दाग-धब्बे निकलने की समस्या आम हो गई है। हालांकि कुछ लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मार्केट बेस्ड स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट स्किन को दुरुस्त करने के बजाय डैमेज कर देते हैं। जिसके चलते स्किन की चमक फीकी पड़ जाती है।

ऐसे में आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जगह एक नेचुरल फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मोरिंगा की पत्तियों यूज कर सकते हैं। जी हां, मोरिंगा सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी लाभकारी होता है।

Advertisement

अगर आप मोरिंगा की पत्तियों का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपकी लगभग सभी तरह की स्किन प्रॉब्लम का इलाज तो होगा ही साथ ही आपकी स्किन में कुदरती निखार भी आ जाएगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं मोरिंगा फेस पैक को घर पर बनाने के टिप्स के बारे में।  

ऐसे बनाएं मोरिंगा लीफ फेस मास्क (How To Make Moringa Leaf Face Mask)

  • सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को तोड़कर उसे धूप में सूखा लें।
  • अब इन सूखी पत्तियों को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • इसके बाद 2 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर इसे अच्छे से मिलाएं।
  • आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फेस पैक लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद फेस को सूखाकर स्किन टाइप मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।

मोरिंगा फेस मास्क के फायदे (Benefits of Moringa Face Mask)

  • इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन बेहद ग्लोइंग और हेल्दी हो जाएगी।
  • ये स्किन की एलर्जी और इरिटेशन को खत्म करने में भी कारगर है। साथ ही ये अच्छा खासा टैनिंग रिमूवल भी है।
  • मोरिंगा फेस पैक दाग-धब्बों और फाइन लाइन्स को कम करने का काम करता है।
  • ये ओपन पोर्स को कम करने के साथ-साथ स्किन के ऑयल प्रोडक्शन को भी रोकता है, जिस कारण पिंपल्स नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें: Zero Shadow Day: आज बेंगलुरु में जीरो शैडो डे पर परछाई भी छोड़ देगी साथ, जानिए क्या होता है खास…

Advertisement

Disclaimer: आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published April 24th, 2024 at 10:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo