अपडेटेड 31 January 2024 at 17:16 IST
Skin Care Tips: रातों रात चाहिए चेहरे पर निखार, तो सोने से पहले फेस पर लगाएं ये 3 चीजें
Glowing Skin की चाहत तो हर किसी को होती है। ऐसे में अगर आप रातों रात चेहरे पर निखार चाहती हैं, तो रात में कुछ चीजें चेहरे पर लगाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Glowing Skin Care Tips: बेदाग निखरी त्वचा की चाहत किसे नहीं होती है और यही वजह है कि लोग मार्केट में मिलने वाले कई सारे केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे कई बार फायदे की बजाय पिंपल्स और कील मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन का खास ख्याल रखने की जरुर है। इसके लिए आप सोने से पहले कुछ टिप्स घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।
दरअसल, महिला हो या पुरुष हर किसी को अपनी स्किन की देखभाल करनी चाहिए, लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग अपनी स्किन के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में इसके लिए आप रात के समय कुछ चीजों को लगा सकते हैं। यह रातों रात स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करती है।
रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें मिलेगा गजब का निखार
दही
रात में सोने से पहले चेहरे पर दही लगाएं। इसके लिए आप फेस पर सीधा दही को लगा सकते हैं और चाहे तो इसमें शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। इस त्वचा पर लगाकर मसाज करने के बाद थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें। दही एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है यह स्किन को पोषण देता है और हेल्दी बनाए रखता है। इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।
शहद
शहद का इस्तेमाल सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि खूबसूरती को निखारने के लिए भी किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। शहद को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा करने पर त्वचा पर जमी गंदगी साफ होती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Vastu Tips: पति-पत्नी में आ गई है खटास, बेडरूम में रखें ये चीज, रोमांस से भर जाएगा रिश्ता
कच्चा दूध
कच्चा दूध भी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें लैक्टिक एसिड का अच्छा स्रोत होता है। इसे लगाने से पूरे दिन चेहरा खिला-खिला रहता है। यह स्किन से धूल मिट्टी, प्रदूषण को साफ करने में मदद करता है। ऐसे में इसे रात को सोने से पहले एक कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं इससे डेड स्किन की समस्या भी दूर होती है।
Advertisement
नाइट स्किन केयर रुटीन फॉलो करने के फायदे
अगर आप रात में स्किन केयर रुटीन को फॉलो करते हैं, तो स्किन खूबसूरत और जवां रहती है। इससे एजिंग का प्रभाव कम होता है और चेहरे पर निखार आता है। वहीं जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो आपको खिली-खिली त्वचा मिलती है।
यह भी पढ़ें… Valentine Day से पहले वेट और पेट करना है कम, तो इन देसी मसालों का करें सेवन, फिर देखें कमाल
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 31 January 2024 at 17:07 IST