Humidity Skin Care Tips: उमस भरी गर्मियों में स्किन का रखें खास ख्याल, इन स्टेप्स से दूर होगी चिपचिपाहट

Humidity Skin Care Tips: उमस वाली गर्मीयों में स्किन पर पसीना आने के कारण चिपचिपाहट बढ़ जाती है। इसके साथ ही स्किन डल लगने लगती है। खिला-खिला चेहरा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स।

Humidity Skin Care Tips
Humidity Skin Care Tips | Image: AI

Humidity Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में जब उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाती है तो स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। पसीने और धूल की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और रैशेज की समस्या आम हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में आप अपनी स्किन को कैसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रख सकते हैं।

चेहरे की सफाई

गर्मियों के मौसम में स्किन पर तेल और पसीना सबसे ज्यादा जमा होता है। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार हल्के फेस वॉश से चेहरा धोना बहुत जरूरी है। इससे स्किन के पोर्स खुले रहते हैं और गंदगी साफ हो जाती है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार जेल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाइड्रेशन

अक्सर लोग सोचते हैं कि गर्मी में सिर्फ पानी पीना काफी है लेकिन स्किन को बाहर से भी नमी की जरूरत होती है। चिपचिपे मौसम में भारी क्रीम के बजाय हल्के वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर को लगाएं। यह स्किन को बिना चिपचिपा किए जरूरी नमी बनाकर रखता है।

सनस्क्रीन

तेज धूप के कारण स्किन टैनिंग और डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। बाहर निकलने से कम से कम बीस मिनट पहले अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन जरूर लगाएं। मैट फिनिश वाली सनस्क्रीन चिपचिपाहट को कम करने में काफी मददगार साबित होती है।

Advertisement

नेचुरल चीजों को लाइफस्टाइल में करें शामिल

एलोवेरा जेल या खीरे का रस स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल सोखने में मदद मिलती है। ये घरेलू नुस्खे स्किन को नेचुरलृ ग्लो देते हैं। इसके साथ ही गर्मी में राहत दिलाते हैं। 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर संग मैच देखती नजर आईं कृति सेनन
 

Advertisement
Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड