अपडेटेड 5 August 2024 at 22:45 IST
Skin Care: बरसात में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल? इन तरीकों को अपनाने से मानसून नहीं होगा हावी
मानसून के दिनों में ह्यूमिडी स्किन को चिपचिपा बनाती है, जिसकी वजह से कई सारी परेशानियां होने लगती है। ऐसे में कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Monsoon Skin Care Tips: मानसून का सीजन न सिर्फ हेल्थ को इफेक्ट करता है, बल्कि इस मौसम में स्किन को भी काफी नुकसान पहुंचता है। वहीं बरसात का दिन तो ह्यूमिडी भरा होता है, जो स्किन पर चिपचिपाहट का कारण भी बनती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर एक्ने और फोड़े-फुंसियों की परेशानियां शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, तो इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मानसून के दिनों में स्किन का ख्याल कैसे रखें।
मानसून के समय में स्किन पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जिमें चिपचिपापन, फोड़े-फुंसियां, एक्ने, कील-मुंहासे, ब्लैकहेड्स, ड्राइनेस जैसी कई सारी समस्याएं लोगों को अपनी चपेट में लेने लगती है। आइए जानते हैं इन सभी से छुटकारा पाने के लिए मानसून में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
मानसून में कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल?
गर्म पानी से न धोएं चेहरा
मानसून के मौसम में फेस को साफ करने के लिए गर्म पानी से चेहरा न धोएं। इसके बजाय गुनगुने या ठंडे पानी से फेस वॉश करें। क्योंकि गर्म पानी भी स्किन के नेचुरल ऑयल को सोख लेता है, जिससे ड्राईनेस की समस्या हो सकती है।
पर्सनल चीजें न करें शेयर
इस मौसम में किसी के साथ भी पर्सनल चीजें शेयर न करें। इनमें तौलिया, मेकअप ब्रश और कंघी जैसी चीजें शामिल हैं। दरअसल, इन चीजों के शेयर से बैक्टीरिया और इंफेक्शन फैल सकता है।
Advertisement
न करें ये काम
चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं। गंदे हाथों के कारण चेहरे पर ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इसलिए हाथों को साफ रखें। साथ ही, चेहर पर टिशू और रूमाल का इस्तेमाल करें।
सनस्क्रीन को न करें स्किप
मौसम कोई भी हो लेकिन आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को डैमेज करने का काम करती हैं। इसलिए आपको घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 22:45 IST