अपडेटेड 23 April 2024 at 19:25 IST

Skin Care: कंधों और पीठ पर पड़ गए हैं ब्रा स्ट्रैप के निशान? इन टिप्स को करें फॉलो मिलेगा छुटकारा

अक्सर लड़कियां Bra Strap Marks से परेशान रहती हैं। यह न सिर्फ दिखने में गंदे लगते हैं, बल्कि यह दर्दनाक भी होता है। ऐस में आप कुछ टिप्स को अपना सकती हैं।

Bra Strap marks
कैसे दूर करें ब्रा स्ट्रैप के निशान | Image: Freepik

How To Remove Bra Strap Marks: लड़कियां अक्सर अपनी बाहरी खूबसूरती को निखारने पर पूरा फोकस करती है, लेकिन शरीर के उन हिस्सों को भूल जाती है, जो आमतौर पर कपड़ों से ढके रहते हैं। इन्हीं में ब्रा स्ट्रैप के निशान भी शामिल है, जो वैसे तो कपड़ों से ढके रहते हैं, लेकिन जब आप कभी ऐसी कोई ड्रेस पहनती है, जिसमें वह हिस्सा उभरकर आता है, तो आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह न सिर्फ दिखने में गंदे लगते हैं, बल्कि यह दर्दनाक भी होते हैं।

दरअसल, उम्र के एक पड़ाव के बाद ब्रा हर लड़की की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है, लेकिन इससे उनके कंधों और पीठ पर ब्रा स्ट्रैप के निशान पड़ जाते हैं, जो दिखने में तो गंदे लगते ही है, साथ ही यह दर्दनाक भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

क्यों पड़ते हैं ब्रा स्ट्रैप (Bra Strap) के निशान?

शरीर पर ब्रा स्ट्रैप के निशानों (How to Remove Bra Strap Marks) के जिम्मेदार कई बार ब्रा की क्वालिटी और फिटिंग भी जिम्मेदार होती है। बता दें कि जब आप खराब क्वालिटी की ब्रा (Bra) का चुनाव करती हैं और जब इसे पहनती है, तो यह बॉडी (Body) को कस लेती है, जिससे कंधों और पीठ पर बस्ट लाइन में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और धीरे-धीरे निशान पड़ जाता है।

ब्रा स्ट्रैप के निशान दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

दही और हल्दी
ब्रा स्ट्रैप के निशान (Bra Strap Marks Remove Tips) से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर 5 मिनट के लिए मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो स्किन (Skin) को पानी से साफ कर लें। ऐसा 15 दिनों तक लगातार करने से निशान छूमंत हो जाएंगे।

Advertisement

नींबू और चीनी (Lemon and Sugar)
इस निशान से छुटकारा पाने में नींबू और चीनी भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच चीनी में 1 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर ब्रा स्ट्रैप के निशान (Bra Strap Marks) पर इससे स्क्रब (Scrub) करें। ऐसा हफ्ते में 3 दिन करने से राहत मिलेगी।

दूध से भी मिलेगी राहत (Milk)
इसके लिए आधा कप दूध (Milk) में 1 चम्मच गुलाब जल (Rose Water) डालें और दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाकर मसाज करें और फिर सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका रिजल्ट नजर आने लगेगा।

Advertisement

एलोवेरा जेल से होगा फायदा (Aloe Vera Gel)
रात को सोने से पहले ब्रा स्ट्रैप के निशान वाली त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाएं। अगले दिन सुबह पानी से साफ कर लें। शरीर पर पड़े ब्रा स्ट्रैप के निशान धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

आइस पैक (Ice Pack)
आप चाहें तो आइस पैक हीट थैरपी (Heat Therapy) भी ले सकती हैं। इससे निशान के साथ-साथ शरीर की अकड़न व दर्द से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें… Cholesterol बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में हमेशा बना रहता है दर्द, बॉडी में दिखाई देते हैं ये लक्षण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 23 April 2024 at 19:21 IST