अपडेटेड 19 March 2024 at 17:52 IST

Holi खेलने के हैं शौकीन, लेकिन चेहरे को नहीं पहुंचाना चाहते नुकसान, तो घर पर ऐसे बनाएं रंग

अगर आप होली खेलने के शौकीन हैं, लेकिन केमिकल वाले रंगों के डर से रंगों के त्योहार का मजा नहीं ले पाते हैं, तो घर पर ही आसानी से नेचुरल कलर बनाएं।

Holi natural colors
होली पर बनाएं नेचुरल कलर | Image: Freepik

Natural Holi Colors At Home: गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों तक में होली के त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। यह मौज-मस्ती और रंगों का पर्व है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर गिले-शिकवे भुला देते हैं। होली का उत्साह पूरे देश में देखने को मिलता है, लेकिन आज कल केमिकल वाले रंगों से Holi खेलने से लोगों को कई तरह की स्किन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं।

दरअसल, जहां पहले के समय में लोग फूलों से या फिर नेचुरल तरीके से बने रंगों से होली पर्व का मजा लेते थे, वहीं अब मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त सिंथेटिक रंग से इस त्योहार को मनाया जाता है, लेकिन यह सेहत और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल कलर से होली खेलना चाहते हैं, तो घर पर ही आसानी से रंग बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

ऐसे बनाएं नेचुरल कलर

पलाश के फूल और चंदन का रंग
नेचुरल रंग बनाने के लिए आपको चाहिए पलाश के फूल और चंदन। इनको बराबर मात्रा में मिक्स कर लें और फिर पीस लें। इस तरह से आप घर पर आसानी से नारंगी यानी ऑरेंज गुलाल बना सकते हैं।

गुलाब की पंखुड़ी का रंग
अगर आप होली पर अलग-अलग कलर के रंगों को तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी पसंद के कलर के गुलाब के फूलों को चुनें। फिर इसकी पंखुड़ियों को सुखाकर चंदन के साथ पीस लें। बस बन गया आसानी से नेचुरल कलर। यह आपकी स्किन को नुकसान की बजाय फायदा पहुंचाएगा।

Advertisement

बेसन से बनाएं होली का रंग
अगर आप पीले रंग के गुलला को बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में आप थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकते हैं। यह आपकी स्किन को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

अनार के छिलके का रंग
अनार के छिलकों का रंग बनाने के लिए सबसे पहले इसे पानी में उबाल लें। फिर इसे रातभर उसी पानी में रहने दें और सुबह पीस लें। इससे नेचुरल लाल रंग तैयार हो जाएगा।

Advertisement

इस सब्जी से बनाएं हरा रंग
अगर आप हरा रंग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए पालक के पत्तों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। बस आसानी से घर में ही नेचुरल हरा रंग बनकर तैयार हो गया।

गेंदे के फूल से बनाएं डार्क पीला रंग
अगर आप डार्क पीला रंग बनाना चाहते है, तो इसके लिए गेंदे के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपनी पसंद के फूल लें और फिर इन्हें सुखाकर इन्हें मिक्सी में पीस लें। बस बनकर तैयार हो गया आपका नेचुरल रंग। 

यह भी पढ़ें… Holi Skin Care: अब गुलाल नहीं छीन पाएगा चेहरे का निखार, होली पर ऐसे रखें त्वचा का ख्याल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 19 March 2024 at 17:44 IST