अपडेटेड 19 January 2024 at 22:47 IST

Pigmentation Remedies: चेहरे पर लगाएं किचन में रखी ये चीजें, 1 हफ्ते में कम होंगी झाइयां

Pigmentation यानी झाइयां चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है। ऐसे में आप किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।

Pigmentation
कैसे कम होंगी झाइयां | Image: Freepik

Pigmentation Home Made Remedies: बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण स्किन पर कई तरह के इफेक्ट्स नजर आने लगते हैं। इन्हीं में से झाइयां भी है। आमतौर पर यह बढ़ती उम्र की निशानी मानी जाती है, लेकिन आजकल यह कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिलती है। यह चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है।

दरअसल, कई बार धूल-धूप, प्रदूषण के साथ अलहेल्दी खान-पान के कारण स्किन पर खराब असर पड़ता है। इसके अलावा स्ट्रेस और हार्मोनल बदलाव के चलते भी झाइयों की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं झाइयां (Pigmentation) होने के कारण और छुटकारा पाने के घरेलू उपायों के बारे में।

किन कारणों से होती है झाइयां

आमतौर पर बढ़ती उम्र में झाइयों (Pigmentation Home Made Remedies) की समस्या होती है, लेकिन अगर आपको कम ऐज में ही इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके पीछे धूल-धूप, प्रदूषण, सनबर्न और पेट की गड़बड़ी के साथ असंतुलित हार्मोन्स एक बड़ी वजह मानी जाती है।

झाइयों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय

हल्दी और दूध
आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। ऐसे में झाइयों के लिए 2 चम्मच हल्दी में दूध डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं और 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा करने पर आपको हफ्तेभर में फर्क नजर आने लगेगा।

Advertisement

लाल मसूर दाल फेस मास्क
भीगी हुई लाल मसूर दाल का पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगा लें। इसके सूखने के बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें। इससे भी झाइयां (Pigmentation Face) कम होने लगती हैं।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों की मदद से भी झाइयों को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को पीस कर उसमें नींबू के रस की तीन-चार बूंदे मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। इससे जल्द ही आपको झाइयों से छुटकारा मिल जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Ram Mandir: अयोध्या ही नहीं ये 9 राम मंदिर भी हैं बेहद खास, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे मोहित

शहद
एंटी-फंगल और एंटी बैक्टीरियल (Skin Cace Tips) गुणों से भरपूर शहद स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी मदद से झाइयों की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच शहद में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करके झाइयों पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफ पानी धो लें। इससे भी झाइयां कम होती हैं।

टमाटर
इसमें नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट में से एक है। इससे झाइयां कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए टमाटर का रस लें और इसे चेहरे (Face) पर लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने पर भी झाइयों से छुटकारा मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें… Ram Mandir: बिना पास के रामलला की आरती में नहीं हो सकेंगे शामिल, घर बैठे ऐसे करें बुक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 19 January 2024 at 22:47 IST