Onion Oil: घने और लंबे बालों के लिए बेस्ट है प्याज का तेल, हेयर मास्क से भी होता है फायदा
Onion Oil: घने और लंबे बालों के लिए प्याज का तेल सबसे बेस्ट होता है। प्याज का हेयर मास्क भी आप स्मूद और सिल्की बालों के लिए लगा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

लंबे घने और काले बाल किसे पसंद नहीं होता। लेकिन आजकल मार्केट में केमिकल वाले इतने सारे प्रोडक्टस आ चुके हैं, जिसे लगाने के बाद आपके बालों की हालत और भी खराब हो जाती है। ना तो बालों का झरना कम होता है और ना ही इसे मजबूती मिलती है। ऐसे में अगर आप प्याज से बने होम रेमेडी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके बाल काफी हेल्दी और लंबे हो जाएंगे। प्याज के तेल के साथ-साथ प्याज का हेयर मास्क भी काफी फायदा करता है।
प्याज में विटामिन B6, C, E, जिंक, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलिक एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। शहद और प्याज, अदरक और प्याज, नारियल तेल और प्याज, एलोवेरा और प्याज का हेयर मास्क आप आसानी से अपने बाल में लगा सकते हैं। यह आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है।
प्याज के तेल के कई फायदे होते हैं-
प्याज के तेल में उच्च मात्रा में सल्फर होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है।
इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प इंफेक्शन को रोकते हैं, इससे बालों का झड़ना कम होता है।
Advertisement
प्याज का तेल स्कैल्प को साफ करता है। इसकी वजह से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है। अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्याज का तेल बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूती देते हैं। इसके साथ ही बाल की चमक भी बढ़ जाती है।
Advertisement
स्कैल्प के रक्त संचार को बढ़ाता है। स्कैल्प में जब खून का बहाव तेज होता है, तो इससे बालों की जड़ों को अधिक पोषण मिलता है।
ग्रे हेयर की परेशानी को भी दूर करता है। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने या कम करने के लिए इसका नियमित उपयोग कर सकते हैं। यह बालों की रफनेस को भी कम करता है और उन्हें सॉफ्ट एंड स्मूद बनाता है।
प्याज के तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक रख सकते हैं। तेल को आँखों के संपर्क में आने से बचाएं।
नोट: ये सब एक जेनेरिक रेमेडी है, जो सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसलिए इस तरह के किसी भी रेमेडी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।