अपडेटेड 3 March 2025 at 17:15 IST
Oily Skin: ऑयली स्किन पर रात को सोने से पहले क्या लगाएं?
रात में चेहरे में क्या लगाकर सोना चाहिए? रात को सोने से पहले oily skin पर क्या लगाना चाहिए? जानें इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What to apply on face at night for oily skin home remedies? अक्सर लोग बेदाग और साफ स्किन पाने के लिए ना जानें कौन-कौन से तरीकों को अपनाते हैं। बता दें कि यदि आपकी स्किन ऑयली है तो देखभाल करना थोड़ा सा मुश्किल है। ऑइली स्किन कि अगर सही से देखभाल न की जाए तो इससे न केवल चेहरा आपका खराब हो सकता है बल्कि दाग भी हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप रात को सोने से पहले अपनी त्वचा की देखभाल करें और स्किन पर कुछ चीजों को लगाएं तो इससे आपकी स्किन अच्छी हो सकती है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर क्या लगाए। पढ़ते हैं आगे…
रात को सोने से पहले oily skin पर क्या लगाएं?
- बता दें की सबसे पहले तो व्यक्ति को रात को सोने से फेस वॉश जरूर करना चाहिए। चेहरा धोकर सोना बेहद जरूरी होता है। दिन भर की चिपकी धूल मिट्टी त्वचा को खराब कर सकती है। ऐसे में फेस वॉश करने से स्किन साफ होती है।
- व्यक्ति को रात को सोने से पहले अपना मेकअप जरूर रिमूव करना चाहिए। अगर आप अपनी त्वचा पर मेकअप लगा रहने देते हैं तो इससे न केवल पिंपल्स की समस्या हो सकती है बल्कि दाग धब्बे भी आ सकते हैं। ऐसे में आप मेकअप को रिमूव करने के लिए बेबी तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे धूल मिट्टी और एक्स्ट्रा तेल निकलता है।
- व्यक्ति को रात को सोने से पहले अपनी त्वचा पर गुलाब जल भी जरूर लगाना चाहिए। गुलाब जल से न केवल त्वचा पर निखार आता है बल्कि ब्लैकहेड भी दूर हो सकते हैं।
- व्यक्ति को रात को सोने से पहले मुल्तानी मिट्टी, बेसन और गुलाब जल का फेस पैक भी जरूर लगाना चाहिए। बता दें कि गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और बेसन ये तीनों ही त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 March 2025 at 17:15 IST