अपडेटेड 2 January 2026 at 14:45 IST
Natural Skin Glow: इन नेचुरल चीजों से धोएं चेहरा, मिलेगा गुलाबी निखार और एंटी-एजिंग फायदा; महंगे प्रोडक्ट भूल जाएंगे
सर्दियों में साबुन की जगह दूध, बेसन, मसूर दाल से चेहरा इस तरह साफ करें। इन नेचुरल तरीके से गुलाबी निखार और एंटी-एजिंग फायदे मिलते हैं। जानें है कैसे अपनाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Natural skin glow: सर्दियों के मौसम में स्किन बिल्कुल फटी-फटी सी हो जाती है। ठंडक और सूखी हवा से चेहरा रूखा, बेजान और बिना निखार वाला लगता है। वहीं, बाजार के महंगे फेस वॉश और साबुन अक्सर केमिकल से भरे होते हैं, जो स्किन को और नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन घरेलू नेचुरल चीजों से चेहरा साफ करने पर गुलाबी चमक और जवानी बरकरार रह सकती है। जी हां, हम बताने जा रहे हैं कुछ नेचुरल ऑप्शन के बारे में आप साबुल की बजाय इन्हें इस्तेमाल करोगे तो, स्किन में नमी बनी रहेगी साथ ही इससे एंटी-एजिंग फायदा भी मिलता है।
साबुन की जगह अपनाएं ये नेचुरल ऑप्शन
दूध: यह एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है और मृत कोशिकाओं को हटाता है। इससे चेहरे पर गुलाबी निखार आता है। रुई के फाहे को कच्चे दूध में भिगोकर चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। रोजाना इस्तेमाल से स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहती है।
बेसन: सदियों से भारतीय घरों में निखार के लिए इस्तेमाल होता है। बेसन एक्ट्रा तेल सोखता है और हल्दी के साथ मिलाकर कीटाणुनाशक बन जाता है। 1 चम्मच बेसन में चुटकी हल्दी और गुलाबजल या पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर मलकर धो लें। यह चेहरे को साफ और चमकदार बनाता है।
मसूर की दाल: रंगत सुधारने और दाग-धब्बे कम करने में माहिर। ये स्क्रब की तरह काम करती है। मसूर दाल का पाउडर दूध के साथ मिलाकर लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरा गुलाबी और साफ दिखता है।
Advertisement
दही और शहद: रूखी स्किन के लिए सबसे अच्छा। दही नमी देता है और शहद चमक लाता है। दोनों को मिलाकर फेस मास्क बनाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें। सर्दियों में यह स्किन को हाइड्रेट रखता है।
केमिकल वाले साबुन स्किन का नेचुरल ऑयल छीन लेते हैं, जिससे झुर्रियां जल्दी आती हैं। लेकिन इन नेचुरल ऑप्शन अपनाने से त्वचा बैरियर मजबूत होता है और एंटी-एजिंग प्रभाव दिखता है। लेकिन कोई भी नया तरीका अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर एलर्जी या कोई समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें। सर्दियों में इन घरेलू टिप्स से बिना मेकअप के भी गुलाबी और जवां स्किन पाई जा सकती है। रोजाना की छोटी आदतें लंबे समय तक फायदा देती हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 2 January 2026 at 14:45 IST