Beauty Tips: कोहनी के पास काले दाग हटाने के आसान तरीके, इन चीजों का इस्‍तेमाल कर पाएं ग्‍लोइंग स्‍किन

कोहनी और घुटने के काले दाग को आसानी से हटाएं। ये आसान तरीके अपनाकर हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

black elbow
काला कोहुनी से दाग कम कैसे करें | Image: Meta-AI

कोहनी के पास काले दाग हटाने के लिए कुछ आसान और प्रभावी तरीके अपनाए जा सकते हैं। सबसे पहले, नींबू का रस एक प्राकृतिक उपाय है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो दागों को हल्का करने में मदद करते हैं। नींबू का रस हल्के हाथ से कोहनी पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ें और फिर ठंडे पानी से धो लें। 

दूसरा उपाय है शहद और चीनी का स्क्रब, जो डेड स्‍किन को हटाकर कोहनी को साफ और नर्म बनाता है। इसके अलावा, नारियल तेल या बादाम तेल का नियमित मसाज भी काले दाग को कम करने में मददगार हैं। इन घरेलू उपायों के साथ-साथ धूप में बाहर निकलने से पहले कोहनी को कवर करना जरूरी है ताकि दाग और न बढ़ें। नियमित देखभाल और साफ-सफाई से कोहनी के काले दागों में सुधार संभव है। इसके अलावा कुछ और घरेलु नुस्‍खें हैं जिनका इस्‍तेमाल आप कर सकते हैं।

बेंकिग सोडा

बेंकिग सोडा काफी फायदेमंद होता किसी भी गहरे रंग को हल्का करने मे। इसे आप थोड़ा मात्रा में डेली रात में सोने से पहले लगाकर सो जाएं। सुबह होते ही हल्के गुनगुने पानी से धो लें।  

नारियल का तेल 

नारीयल का तेल में विटामिन ई और फैटी एसीड होते है जो काले दाग को हटाने में मदद करते हैं। 

नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू का रस और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को कोहनी पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर साफ पानी से

Advertisement

नींबू और शहद

नींबू का रस नेचुरल ब्लीचिंग के तरह काम करता है और शहद स्किन को हाईड्रेट करता है। नींबू का रस और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को कोहनी पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

दही और बेसन 

दही और बेसन को फेंट कर रात को सोने से पहले लगाकर सो जाएं।  और सुबह होते ही हल्के गुनगुने पानी से धो लें ये बहुत जल्‍दी काम करता है । 

Advertisement

चंदन और हल्दी

चंदन और हल्दी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर रात में सोने से पहले लगा लें उसके बाद सुबह में हल्का गुनगुने पानी से स्क्रब कर धो लें।

आलू का रस 

आलू का रस काले दाग को कम करने में मदद करता है। डार्क सर्कल्‍स कम करने के लिए अकसर लोग आलू के रस का इस्तेमाल करते हैं।

इसे  भी पढ़ें-Weight Gain Tips: वेट गेन कैसे करें? वजन बढ़ाना है तो अच्छी डाइट के अलावा करें ये 5 काम, दिखेंगे स्मार्ट

Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड