Hair Removal Waxing Tips: सेंसिटिव स्किन के लिए वरदान हैं ये नेचुरल तरीके, बिना दर्द और खर्चे के साफ होंगे अनचाहे बाल

Hair Removal Waxing Tips: सेंसिटिव स्किन पर वैक्सिंग करवाना किसी जानलेवा हमले से कम नहीं होता है। लेकिन कुछ नेचुरल तरीके हैं, जिससे बिना दर्द और खर्चे के अनचाहे बाल साफ हो जाएंगे।

Natural hair removal
Natural hair removal | Image: AI

Hair Removal Waxing Tips: औरतों का सपना होता है कि उनकी स्किन मक्खन जैसी मुलायम और क्लीन नजर आए। इसके लिए ज्यादातर लोग वैक्सिंग करवाती हैं, लेकिन इसे करवाने में बर्दाश्त से बाहर का दर्द झेलना पड़ता है। खासकर सेंसिटिव स्किन वाली लेडीजों के लिए वैक्सिंग किसी सजा से कम नहीं होती है। अगर आप भी पार्लर के उस जानलेवा दर्द से बचना चाहती हैं और नेचुरल तरीके से स्किन को क्लीन करना चाहती हैं, तो आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें हैं, जो बिना साइड इफेक्ट के अनचाहे बालों को धीरे- धीरे कम करने में मदद होगी।

बेसन और हल्दी का उबटन

बेसन और हल्दी के उबटन का यूज सदियों से स्किन को निखारने के लिए किया जाता है। अनचाहे बालों को साफ करने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इस लेप को स्किन पर लगाएं और इसे सूखने तक का इंतजार करें। जब तक यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे उल्टे साइड में हल्के हाथों से रगड़कर उतार दें। इसे रेगुलर बेस पर इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ कम होती है।

चीनी और नींबू से स्क्रब

चीनी और नींबू को मिक्स करके लगाना एक नेचुरल एक्सफोलिएटर जैसा माना जाता है। एक चम्मच चीनी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। यह तरीका न केवल डेड स्किन सेल्स को हटाता है बल्कि बालों की जड़ों को कमजोर कर उन्हें दोबारा जल्दी ग्रोथ नहीं होती है।

कच्चा पपीता और हल्दी

पपीते में पपैन एंजाइम मौजूद होते हैं, जो बालों के रोम को तोड़ने में हेल्पफुल होता है। कच्चे पपीते को मैश करके उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और स्किन पर मसाज करें। एक सप्ताह में इस तरीके को दो से तीन बार इसे यूज करें, तो बॉडी के अनचाहे बाल धूरे- धीरे कम होने लगते हैं और स्किन में ग्लो भी आ जाता है।

Advertisement

अंडा और कॉर्नफ्लोर का पील-ऑफ मास्क

अंडे और कॉर्नफ्लोर के पेस्ट को बालों को जड़ से हटाने के लिए यूज किया जाता है। चेहरे या फिर हाथ- पैर पर इसे लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद यह मास्क की तरह बन जाता है, जिसे खींचकर निकालने पर छोटे- छोटे बालों को आसानी से निकल जाते हैं। ये एक नेचुरल तरीका होता है।

यह भी पढ़ें: कमजोर शरीर और बदली हुई आवाज... अस्पताल में डायरेक्टर की गंभीर हालत VIDEO

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड