Skincare Tips: फाइन लाइंस और ड्राईनेस से बचाएगा ये स्किनकेयर रूटीन, रोज सुबह करें ये 5 जरूरी काम
Skincare Tips: स्किन में फाइन लाइंस और ड्राईनेस की अगर दिक्कत हो रही हैं, तो सुबह उठकर इन पांच जरूरी काम करने से स्किन सुंदर हो जाती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Skincare Tips: उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कई बदलाव आने लगते हैं। 35 साल के बाद कोलेजन और इलास्टिन का स्तर कम होने लगता है, जिससे त्वचा की चमक घट सकती है और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। अगर सही मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन अपनाया जाए तो लंबे समय तक त्वचा को हेल्दी और जवां बनाए रखा जा सकता है। 35 साल की उम्र के बाद स्किन में कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके कारण स्किन में ड्राईनेस बढ़ सकती है, फाइन लाइंस दिखने लगती हैं और चेहरे की नेचुरल चमक कम हो सकती है। ऐसे में नियमित स्किनकेयर बेहद जरूरी हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कुछ टिप्स जिन्हें फॉलो करके स्किन की फाइन लाइंस और ड्राईनेस से बचा जा सकता है।
दिन की शुरुआत करें फेस क्लीनिंग से
सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड और जेंटल क्लींजर से साफ करें। इससे रातभर जमा गंदगी और अतिरिक्त ऑयल हट जाता है और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाती है।
लगाएं एंटीऑक्सीडेंट सीरम
चेहरा साफ करने के बाद विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फ्री रेडिकल्स से त्वचा की रक्षा करने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
मॉइश्चराइजर को न करें नजरअंदाज
मॉइश्चराइजर सिर्फ ड्राई स्किन वालों के लिए नहीं होता। यह स्किन में नमी बनाए रखने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही मॉइश्चराइजर का चयन करना चाहिए।
Advertisement
रोज लगाएं सनस्क्रीन
स्किन विशेषज्ञों के अनुसार एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन रोजाना लगाना चाहिए। यह सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन की सुरक्षा करता है और समय से पहले दिखने वाले एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। बेहतर सुरक्षा के लिए हर चार घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाना चाहिए।
लाइफस्टाइल पर भी दें ध्यान
सिर्फ क्रीम और सीरम ही नहीं, बल्कि स्वस्थ लाइफस्टाइल भी स्किन की खूबसूरती के लिए जरूरी है। पर्याप्त नींद लेना, भरपूर पानी पीना और बैलेंस आहार लेना स्किन के लिए लाभकारी होता है।