अपडेटेड 16 September 2025 at 14:53 IST
Mehndi Benefits And Side Effects: बालों में मेहंदी कैसे लगाएं? जानिए इसके फायदे और नुकसान
बालों में मेहंदी का प्रयोग प्राकृतिक रंग और देखभाल के लिए किया जा रहा है। यह न केवल बालों को सुंदर रंग देती है, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाती है। आइए जानते हैं बालों में मेहंदी लगाने के बेस्ट तरीके, इसके फायदे और नुकसान। अगर आपके बाल कमजोर,रूखे होने लगे हैं तो यहां बताए गए उपाय जरूर करें।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

बालों में मेहंदी का प्रयोग प्राकृतिक रंग और देखभाल के लिए किया जाता है। यह न केवल बालों को सुंदर रंग देती है, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाती है। आइए जानते हैं बालों में मेहंदी लगाने के बेस्ट तरीके, इसके फायदे और नुकसान। अगर आपके बाल कमजोर, रूखे होने लगे हैं तो मेहंदी लगाकर ट्राई करें काफी महिलाएं इसे आजमा रही हैं। आज भी उनके लंबे, घने और रेशमी बालों का यही राज है।
बेस्ट तरीके(best idea)
ताजा मेहंदी का चयन करें: ताजी और खालिस मेहंदी पाउडर का ही उपयोग करें। रासायनिक मिलावट से बचें।
पानी या दही के साथ मिलाएं: मेहंदी को अच्छी तरह से घोलने के लिए गर्म पानी, दही, नींबू का रस या तेल मिलाएं। इससे रंग गहरा और स्थायी होता है।
अच्छी तरह से लगाएं: बालों में मेहंदी लगाने से पहले बालों को धोकर सूखा लें। फिर ब्रश या उंगली से मेहंदी लगाएं। सिर को प्लास्टिक रैप से ढकें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।
Advertisement
धोना: निर्धारित समय के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। शैंपू का उपयोग कम करें ताकि रंग लंबे समय तक बना रहे।
फायदे( profit)
इसके इस्तेमाल से आपको ऐसा फायदा होगा की आप दूसरे नुस्खे को हमेशा के लिए भूल जाओगे ,ये आपके बालों को पोषण प्रदान करता है, उन्हें ज्यादा मजबूत बनाता है और आपके बालों में शाइनिंग लाने में करने में मदद करता है। इसके अलावा यह डैंड्रफ से छुटकारा पाने में, बालों की लंबाई बढ़ाने और सफेद होने से बचाने में भी मदद करता है।
Advertisement
प्राकृतिक रंग: मेहंदी एक प्राकृतिक विकल्प है, जो बालों को रासायनिक रंग की तुलना में अधिक सुरक्षित बनाता है।
बालों की देखभाल: मेहंदी बालों को मजबूत करती है, तैलीयता कम करती है और खोपड़ी की खुजली को राहत देती है।
रंगीन प्रभाव: यह बालों को गहरे और चमकदार बनाता है।
सौंदर्य वर्धन: बालों का प्राकृतिक रंग निखरता है और बालों की समस्याओं से राहत मिलती है।
नुकसान:(loss)
एलर्जी: कुछ लोगों को मेहंदी से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली या सूजन हो सकती है।
अस्थायी रंग: रंग कुछ समय के बाद फीका पड़ सकता है, खासकर यदि बार-बार लगाया जाए।
रासायनिक मिलावट: यदि मिलावटी मेहंदी का इस्तेमाल किया जाए तो बाल और खोपड़ी को नुकसान पहुंच सकता है।
सामान्य असुविधा: अधिक समय तक मेहंदी रखना या सही तरीके से न लगाने पर रंग uneven हो सकता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 September 2025 at 14:53 IST