अपडेटेड 21 May 2025 at 23:15 IST

Mango leaves: चेहरे पर लगाएं आम की पत्तियां, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

What is the best way to use mango leaves on skin? आम के पत्तों का उपयोग चेहरे पर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

What is the best way to use mango leaves on skin
What is the best way to use mango leaves on skin | Image: freepik

What is the best way to use mango leaves on skin? गर्मियों में अक्सर लोग आम का सेवन बड़े चाव से करते हैं। लेकिन वे आम के पत्तों को फेंक देते हैं। बता दें कि आम की पत्तियां भी बेहद कारगर होती हैं। जी हां, यदि आप गर्मियों में चेहरे पर ग्लो पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपनी त्वचा पर आम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब सवाल यह है कि आप अपनी स्किन पर आम की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें। 

आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गर्मियों में आम के पत्ते का इस्तेमाल अपनी स्किन (Skin Care Tips in Summer) पर कैसे कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

Uploaded image

चेहरे पर आम की पत्तियां कैसे लगाएं? 

  • बता दें आम के पत्ते के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले आम की पत्तियों को पीस लें और उसमें शहद को मिलाएं। फिर अपने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से एक्ने की समस्या से राहत मिल सकती है। 
  • आम के पत्ते और हल्दी दोनों ही स्किन के लिए बहुत उपयोगी है। ऐसे में आप आम के पत्तों को पीसकर इसमें दो चुटकी हल्दी मिलाएं। साथ में गुलाब जल भी मिला लें। इसके अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिससे इन्फेक्शन को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप मिक्स करके 15 से 20 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  • आप अपनी त्वचा पर आम की पत्तियां और दूध को भी लगा सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को मिक्सी में पीस लें और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको फर्क महसूस होगा। 

ये भी पढ़ें - Covid-19: किन लोगों को है JN.1 वैरिएंट से ज्यादा खतरा? अभी से करें बचाव

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 May 2025 at 23:15 IST