अपडेटेड 9 February 2024 at 16:45 IST

Lip Care Tips: बदलते मौसम में इस तरह करें होंठों की देखभाल, लिप्स रहेंगे नरिश और सॉफ्ट-सॉफ्ट

Lip Care Tips: मौसम के अनुसार आपको अपने होंठों की देखभाल करनी चाहिए। वरना आपके होंठ ड्राई होकर फटने लगेंगे।

Follow : Google News Icon  
Dark Lips Tips
लिप केयर टिप्स | Image: Freepik

Lip Care Tips: मौसम में बदलाव के हिसाब से हम अपनी सेहत, स्किन और बालों की देखभाल करना शुरू कर देते हैं। हेल्थ से लेकर स्किन-हेयर तक की देखभाल में हम जरूरत के हिसाब से बदलाव कर लेते हैं ताकि बदलते मौसम का असर इन पर न पड़े। ऐसे में हम अक्सर अपने होंठों की स्किन की केयर करना ही भूल जाते हैं। जिस कारण होंठों की स्किन धीरे-धीरे ड्राई होकर फटने लग जाती है।

इसका कारण होता है बदलते मौसम की हवा, जो होंठों की स्किन की नमी को छीनकर उन्हें बेजान कर देती है। जिस वजह से हमारे होंठ फटने लगते हैं और कई बार तो इनमें खून आना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में आपको अपने चेहरे की स्किन की तरह ही अपने होंठों की स्किन की भी देखभाल करनी चाहिए।

जी हां, होंठों की स्किन सॉफ्ट होने के साथ-साथ काफी सेंसेटिव भी होती है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि बदलते मौसम में किस तरह से होंठों की देखभाल की जाए तो चलिए हम आपको बताते हैं।

इस तरह करें होंठों की केयर

न करें स्क्रब

Advertisement

वैसे तो लिप्स की अच्छी सेहत के लिए उन्हें एक्सफोलिएट करने की सलाह दी जाती है लेकिन बदलते मौसम में होंठों को स्क्रब करने से बचें। वरना इससे आपके होंठ बेहद ड्राई होकर फट सकते हैं।

लिप मास्क है जरूरी

Advertisement

बदलते मौसम में होंठों पर लिप मास्क जरूर अप्लाई करें। आजकल बाजार में आसानी से लिप मास्क मिल जाते हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने होंठों को नरिश रखने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, आप चाहे तो होममेड लिप मास्क का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर का रस, वैसलीन, चीनी और नारियल का तेल मिलाकर होंठों पर लगा सकते हैं।

वैसलीन है बेस्ट

अगर आप आलसी हैं और आपको अपने होंठों की ज्यादा देखभाल नहीं करनी है तो आपको वैसलीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स आपके होंठों को लम्बे समय तक मॉइस्चराइज्ड रखने का काम करते हैं।

लिप्स के लिए घी

इसके अलावा आपको रोज रात को सोते समय अपने होंठों पर घी लगाकर सोना चाहिए। इससे आपके होंठ सॉफ्ट होने के साथ-साथ पिंक भी हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : प्यार में बेशुमार मिठास घोल देंगे ये चॉकलेटी मैसेजेस, इस तरह करें पार्टनर को Chocolate Day विश

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 16:35 IST