अपडेटेड 20 April 2024 at 10:30 IST

गर्मियों में बार-बार फैल जाता है आंखों में लगा काजल? अपनाएं ये टिप्स, टिका रहेगा सारा दिन

Tips For Applying Kajal: आंखों पर काजल अप्लाई करने से पहले आपको इन टिप्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
kajal
कई लड़कियां आंखों पर आईलाइनर तो लगा लेती हैं लेकिन उनका आई मेकअप लुक कुछ अधूरा सा लगता है। इसलिए आंखों पर लाइनर लगाने के बाद काजल जरूर लगाएं। | Image: Pexels

Tips For Applying Kajal: हर लड़की को मेकअप करना काफी पसंद होता है। मेकअप चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में मेकअप को स्किन पर लम्बे समय तक टिकाए रखना किसी टास्क से कम नहीं है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा ख्याल आई मेकअप का रखना पड़ता है।

पसीने की वजह से अक्सर आंखों में लगा काजल पानी की तरह बह जाता है। जिस कारण आंखें बेहद खराब और भद्दी दिखने लगती हैं। ऐसे में आपको गर्मियों के मौसम में आंखों में काजल अप्लाई करते समय कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। काजल लगाते समय अगर आप यहां दिए गए टिप्स फॉलो करते हैं तो काजल लम्बे समय तक आंखों में बरकरार रहेगा और वह फैलेगा नहीं।

काजल अप्लाई करते समय अपनाएं ये टिप्स (Follow these tips while applying kajal)

साफ-सफाई

आंखों पर काजल अप्लाई करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए आप टोनर या क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आंखें ड्राई और क्लीन रहें और काजल लम्बे समय तक आंखों पर टिका रहे।

Advertisement

क्वालिटी

आंखें हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। ऐसे में अगर आप आंखों में काजल लगाना चाहती हैं तो आपको बेस्ट क्वालिटी वाला काजल ही लेना चाहिए। ताकि इससे आपकी आंखों की सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

Advertisement

वाटरप्रूफ काजल

गर्मियों के मौसम में अच्छे ब्रैंड और क्वालिटी के साथ-साथ आपको वाटरप्रूफ काजल ही अप्लाई करना चाहिए। ये आपकी आंखों पर लम्बे समय तक टिका रहेगा और ये बिल्कुल भी स्मज नहीं होगा। जिसे आंखें सुंदर लगेंगी।

लूज पाउडर

काजल अप्लाई करते समय अंडरआई एरिया पर लूज पाउडर जरूर लगाएं। इससे आंखों के आस-पास का एक्सेस ऑयल अब्जॉर्ब हो जाएगा और काजल स्मज नहीं होगा।

प्राइमर और फाउंडेशन

इसके अलावा आप काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे हल्का सा प्राइमर या फाउंडेशन भी लगा सकते हैं। इससे आपको काजल लगाने के लिए स्मूद बेस मिलेगा और वह जल्दी फैलेगा नहीं।

ये भी पढ़ें: Soaked Dry Fruits: बादाम से लेकर अखरोट तक, भिगोकर खाएं ये ड्राई फ्रूट्स; सेहत को होंगे दोगुने फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 April 2024 at 10:30 IST