Advertisement

अपडेटेड 31 May 2025 at 14:10 IST

Kajal: इस स्टाइल से लगाया काजल तो फैशनिस्टा जैसी लगेगी लुक, नोट कर लें ये आइडियाज

Ideas for applying Kajal: बिना काजल के किसी भी मेकअप लुक को परफेक्ट बनाना काफी मुश्किल है। काजल हमारी आंखों और चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। आजकल काजल लगाने के तरीके में भी काफी बदलाव हुआ है। आप इसे डिफरेंट स्टाइल से आंखों और आंखों के आस-पास अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि काजल को और किन तरीकों से आंखों में अप्लाई कर सकती हैं।

Reported by: Kajal .
Follow: Google News Icon
Advertisement
Eye Makeup
आंखों में काजल लगाने का स्टाइलिश तरीका | Image: Freepik

Innovative ideas for applying Kajal: काजल सिर्फ एक ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक एक्सप्रेशन भी है। काजल हर लड़की की मेकअप किट में मौजूद होता है। काजल के बिना मेकअप कुछ अधूरा सा लगता है। यह छोटा-सा पेंसिल स्टिक आपके लुक को चुटकियों में पूरी तरह से बदलकर रख सकता है। वैसे तो आप सिंपल तरीके से भी आंखों में काजल अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो इसे कुछ क्रिएटिव लुक भी दे सकती हैं।

ऐसे में हम यहां आपके लिए कुछ ऐसे इनोवेटिव काजल लुक्स लाएं हे जिन्हें अप्लाई करने के बाद आप किसी फैशनिस्टा से कम नहीं लगेंगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन अमेजिंग आइडियाज के बारे में।

काजल लगाने के इनोवेटिव आइडियाज(Innovative ideas for applying Kajal)

डबल विंग काजल (Double wing Kajal)

इस लुक के लिए ऊपरी और निचली पलकों पर दो अलग-अलग विंग्स बनाएं। ये लुक ड्रामा और डिफरेंट लुक के लिए परफेक्ट है।

क्लासिक विंग्ड काजल (Classic Winged Kajal)

बोल्ड विंग्स वाला काजल लुक कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। पार्टी हो या ऑफिस मीटिंग, ये लुक सब पर फबता है।

रिवर्स काजल लुक (Reverse Kajal Look)

ऊपरी पलकों को खाली छोड़कर सिर्फ नीचे मोटा काजल लगाएं। यह लुक आंखों को बोल्ड और अलग दिखाता है।

कलरफुल काजल ट्रायल (Colourful Kajal Trial)

ब्लैक की बजाय ब्लू, ग्रीन या पर्पल काजल आजमाएं। ये काफी यूनिक लगेगा लेकिन ये लुक आपको औरों से अलग बनाएगा।

ग्राफिक काजल आर्ट (Graphic Kajal Art)

इसके लिए आप आंखों के आस-पास त्रिकोण, ज़िगज़ैग या स्ट्रेट लाइन डिज़ाइन्स बना सकते हैं। ये काफी डिफरेंट और यूनिक रहेगा।

फ्लोटिंग काजल लुक (Floating Kajal Look)

आईलिड से थोड़ी दूरी पर लाइन खींचकर फ्लोटिंग इफेक्ट बनाएं। ये स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

नेचुरल नो-मेकअप काजल (Natural No-Makeup Kajal)

इसके लिए बस हल्के हाथ से काजल लगाएं और थोड़ा सा ब्लेंड कर दें। यह सॉफ्ट, क्लासी लुक के लिए परफेक्ट है।

स्मज्ड स्मोकी काजल (Smudged Smokey Kajal)

नाइट आउट्स के लिए ये लुक बेस्ट रहेगा। इसके लिए आपको आंखों में हल्का सा काजल लगाकर ब्रश की मदद से स्मज करना है। इसके बाद आपको परफेक्ट स्मोकी लुक तैयार है।

इनर कॉर्नर काजल पॉइंट (Inner Corner Kajal Point)

इसके लिए आंखों के अंदरुनी कोने को थोड़ा और शार्प बनाकर एक नया ट्विस्ट देना है। यह आंखों को लंबा और स्टाइलिश दिखाता है।

फुल वाटरलाइन बिंदी लुक (Full Waterline Bindi Look)

पूरा काजल वाटरलाइन पर लगाकर, बीच में बिंदी या स्टार शेप बनाएं। काजल लगाने का ये स्टाइल आपके लुक में ग्लैमर पैदा करेगा। 

ये भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, खूब मिलेगा पुण्य

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

पब्लिश्ड 31 May 2025 at 14:10 IST